खेल

भारत और वेस्टइंडीज का फाइनल चाहते हैं ब्रायन लारा, कहा- वर्ल्ड कप में सूर्यकुमार यादव तीसरे नंबर पर उतरें

वेस्टइंडीज और यूएसए की संयुक्त मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आयोजन होगा. भारत और वेस्टइंडीज के बीच फाइनल मैच की ख्वाहिश जताते हुए दिग्गज क्रिकेटर ब्रायन लारा ने कहा है कि भारत के लिए सूर्यकुमार यादव को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करनी चाहिए. लारा ने यह भी कहा कि वर्ल्ड कप में भारत और वेस्टइंडीज के बीच फाइनल होने से 2007 में हुई गलती की भरपाई हो जायेगी, जब वेस्टइंडीज में हुए वनडे विश्व कप में भारत के जल्दी बाहर होने से मेजबान को काफी खामियाजा भुगतना पड़ा. भारत ने कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली को टीम में रखा है जबकि शुभमन गिल और रिंकू सिंह जैसे युवा रिजर्व में हैं. सूर्यकुमार मुख्य टीम में हैं.
लारा ने कहा कि,‘‘मेरी सलाह यह होगी कि सूर्यकुमार यादव को तीसरे नंबर पर उतारा जाये. वह टी20 क्रिकेट के महानतम बल्लेबाजों में से है. अगर आप सर विव जैसे खिलाड़ियों से बात करें तो वह आपको बतायेंगे कि वह कैसे बल्लेबाजी को बेताब रहते थे.’’ उनहोंने कहा,‘‘मुझे सूर्यकुमार के साथ भी यही लगता है. उसे जल्दी से उतारना जरूरी है और अगर वह 10.15 ओवर खेल जाता है तो कमाल कर सकता है.’’ उन्होंने कहा,‘‘अगर आप उसको जल्दी उतारते हैं तो वह आपको जीत की स्थिति में पहुंचा देगा और बाद में बल्लेबाजी करने पर जीत दिला देगा.’’ सूर्यकुमार आम तौर पर चौथे और कोहली तीसरे नंबर पर उतरते हैं.
आईपीएल में कमेंट्री कर रहे लारा ने कहा कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच फाइनल हो सकता है जिससे 2007 विश्व कप में हुई त्रासदी की भरपाई हो जायेगी जब भारतीय टीम पहले दौर में बाहर हो गई थी. उन्होंने कहा,‘‘वेस्टइंडीज को अच्छा करना चाहिये. उनके पास कई सितारे हैं जो एक टीम के रूप में अच्छा कर सकते हैं. भारतीय टीम भी चयन को लेकर तमाम हंगामे के बावजूद सेमीफाइनल में होगी.’’ लारा ने कहा,‘‘इंग्लैंड टीम को वेस्टइंडीज बहुत पसंद है. इंग्लैंड भी अंतिम चार में होगा और चौथे स्थान पर डार्कहॉर्स के रूप में अफगानिस्तान पहुंच सकता है.’’
उन्होंने कहा,‘‘भारत और वेस्टइंडीज के बीच फाइनल से अतीत में हुई गलती की भरपाई हो जायेगी. भारत 2007 में दूसरे दौर में नहीं पहुंच सका था और इसका खामियाजा हमें भुगतना पड़ा. हम नहीं चाहते कि ऐसा फिर हो इसलिये भारत और वेस्टइंडीज के बीच फाइनल होना चाहिये जिसमें बेहतर टीम जीते.’’ भारत ने युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और रविंद्र जडेजा के रूप में चार स्पिनरों को चुना है जिनमें से दो हरफनमौला हैं.
लारा ने कहा,‘‘चार स्पिनरों के होने पर मैं ज्यादा नहीं बोलना चाहूंगा. लेकिन मुझे नहीं लगता कि चारों स्पिनर खेलेंगे. मुझे खुशी है कि चहल टीम में है. वह आईपीएल स्टार ही नहीं है बल्कि काफी दिमाग लगाकर गेंदबाजी करता है. कुलदीप भी, ये आपको विकेट दिलायेंगे और रनगति पर अंकुश भी लगायेंगे.’’ कोहली के स्ट्राइक रेट को लेकर हो रही चर्चा के बीच लारा ने कहा,‘‘आपको अंतिम एकादश में विराट जैसा एक खिलाड़ी चाहिये ही.’’

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

41 minutes ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

60 minutes ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

1 hour ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

1 hour ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

2 hours ago