खेल

Champions Trophy 2025: ऑस्ट्रेलियाई टीम में बड़ा उलटफेर, 5 बड़े बदलाव- Steve Smith बने कप्तान

ICC Champions Trophy 2025 का आगाज 19 फरवरी से होने जा रहा है, जिसमें दुनिया की शीर्ष 8 टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी. इस टूर्नामेंट में भाग लेने वाली सभी टीमों ने पहले ही अपने Squad की घोषणा कर दी थी और उन्हें 12 फरवरी तक बिना किसी अतिरिक्त मंजूरी के बदलाव करने की छूट थी. इसी बीच वनडे वर्ल्ड कप 2023 की विजेता ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम में 5 बड़े बदलाव किए हैं.

सबसे बड़ा झटका यह रहा कि टीम के नियमित कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) और स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) इस टूर्नामेंट में नहीं खेलेंगे. उनकी गैरमौजूदगी में अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ (Steve Smith) को ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान सौंपी गई है.

मिचेल स्टार्क ने लिया नाम वापस

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड द्वारा घोषित स्क्वाड में कई महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिले हैं. पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड (Josh Hazlewood) जैसे प्रमुख तेज गेंदबाज इस टूर्नामेंट में नहीं खेल पाएंगे.

  • मिचेल स्टार्क ने निजी कारणों का हवाला देते हुए खुद को टूर्नामेंट से अलग कर लिया है.
  • पैट कमिंस टखने की चोट से जूझ रहे हैं और पूरी तरह फिट नहीं हैं.
  • जोश हेजलवुड भी अब तक पूरी तरह से रिकवर नहीं हो सके हैं.
  • मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं.
  • मार्कस स्टोइनिस (Marcus Stoinis) ने अचानक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेकर सभी को चौंका दिया.

इन खिलाड़ियों को मिला मौका

ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम में नए चेहरों को शामिल किया है. तेज गेंदबाजी आक्रमण को मजबूत करने के लिए स्पेंसर जॉनसन (Spencer Johnson), बेन ड्वार्शिस (Ben Dwarshis) और नाथन एलिस (Nathan Ellis) को स्क्वाड में जगह दी गई है. टीम की कप्तानी स्टीव स्मिथ करेंगे. आरोन हार्डी (Aaron Hardy) और सीन एबॉट (Sean Abbott) को भी टीम में शामिल किया गया है.

ऑस्ट्रेलिया का पहला मुकाबला 22 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में होगा.

ऑस्ट्रेलिया का स्क्वाड – चैंपियंस ट्रॉफी 2025

  1. स्टीव स्मिथ (कप्तान), 2. सीन एबॉट, 3. एलेक्स कैरी, 4. बेन ड्वार्शिस, 5. नाथन एलिस, 6. जेक फ्रेजर-मैकगर्क, 7. आरोन हार्डी, 8. ट्रेविस हेड, 9. जोश इंग्लिस, 10. स्पेंसर जॉनसन, 11. मार्नश लाबुशेन, 12. ग्लेन मैक्सवेल, 13. तनवीर संघा, 14. मैथ्यू शॉर्ट, 15. एडम ज़म्पा, वलिंग रिजर्व- कूपर कोनोली

इसे भी पढ़ें- भारतीय क्रिकेट टीम को बड़ा झटका, चोट के कारण जसप्रीत बुमराह हुए बाहर


-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

LG डॉ. दिनेश शर्मा का अंडमान-निकोबार द्वीप समूह पर दौरा: हॉप-ऑन हॉप-ऑफ बसों का शुभारंभ, दिए ये बड़े तोहफे

Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…

6 hours ago

पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस आयुक्त विनय कुमार चौबे को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक, राज्यपाल ने किया सम्मानित

Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…

7 hours ago