उत्तर प्रदेश

सतगुरु रविदास जी महाराज की 648वीं जयंती पर रविदास मंदिर, जाफरखेड़ा में हुए कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संत शिरोमणि सतगुरु रविदास जी महाराज की 648वीं जयंती पर रविदास मंदिर, जाफरखेड़ा, कानपुर रोड पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया. सीएम ने यहां उनकी प्रतिमा पर पुष्पार्चन भी किया.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सतगुरु रविदास जी महाराज ने कर्म की साधना से सिद्धि की पराकाष्ठा को छूआ था. उन्होंने कर्म को महत्व दिया. कर्म की साधना के बारे में हमारे शास्त्र भी लगातार प्रेरणा देते हैं. श्रीमद्भगवत गीता भी कहती है कि कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन, कर्म प्रधान विश्व करि राखा, जो जस करहि सो तस फल चाखा यानी जो जैसा करेगा, वैसे ही फल प्राप्त करेगा. इसलिए कर्म को महत्व दें. कर्म को महत्व देकर ही हम विकसित भारत की कल्पना को साकार कर सकते हैं. पीएम मोदी ने पिछले 11 वर्ष से कर्म साधना को महत्व देकर भारत को दुनिया के अग्रणी देशों की पंक्ति में लाकर खड़ा कर दिया.

आत्मिक शुद्धि है तो दुनिया की सभी सिद्धियां स्वतः पास आती दिखाई देती हैं

सीएम ने बताया कि संत रविदास से उनके संत मित्र ने काशी में कहा कि चलो, गंगा स्नान करके आते हैं, जिस पर उन्होंने कहा कि मेरे पास जूता सिलने का काम अधिक है, इसे निपटाने के बाद ही जा पाऊंगा. मेरी तरफ से एक आना मां गंगा को भेंट कर देना. सहयोगी संत ने जाकर स्नान किया, फिर पूजा कर अपनी तरफ से भेंट चढ़ाया. उन्हें याद आया कि रविदास जी ने भी भेंट दिया है. उन्होंने रविदास का आना जैसे ही मां गंगा को भेंट किया, मां ने हाथ उठाकर पकड़ लिया. यह देख संत भौचक रह गए. उन्होंने कहा कि मेरी भेंट को मां गंगा ने नहीं स्वीकारा, लेकिन रविदास का स्वीकार कर लिया. उन्होंने वापस आकर संत रविदास से पूछा कि यह कैसे हुआ, तब संत रविदास ने कहा कि मन चंगा तो कठौती में गंगा. यानी मन की शुद्धि आत्मिक शुद्धि का आधार है. आत्मिक शुद्धि है तो दुनिया की सभी सिद्धियां पास स्वतः आती दिखाई देती हैं. संत रविदास ने आत्मिक शुद्धि पर ध्यान दिया और इसके लिए कर्म की साधना को महत्व दिया.

सीएम योगी ने कहा कि आज का दिन बहुत पवित्र है. प्रयागराज में महाकुम्भ का स्नान हो रहा है. एक महीने (13 जनवरी से अब तक) 47 करोड़ से अधिक श्रद्धालु मां गंगा, यमुना व सरस्वती की त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं. यह क्रम 26 फरवरी तक चलेगा. अगले 14 दिन भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु आएंगे.

डबल इंजन सरकार ने दिया सीर गोवर्धन को भव्य स्वरूप

सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के विजन के अनुरूप डबल इंजन की भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने सद्गुरु रविदास जी महाराज की जन्मभूमि काशी के सीर गोवर्धन को भव्य स्वरूप दे दिया. यात्री विश्रामालय बना दिया, सतगुरु भगवान रविदास की भव्य प्रतिमा रखी गई, पार्क का निर्माण कराया गया, फोरलेन कनेक्टिविटी दी गई. 2017 के पहले यहां सिंगल लेन की सड़क थी. यात्री विश्रामालय, अतिथिगृह, भोजनालय, बड़ी मूर्ति, पार्क, कनेक्टिविटी नहीं थी. अब पार्क में एक साथ डेढ़-दो लाख श्रद्धालु बैठ सकते हैं. हम इसके साथ जुड़कर देश-दुनिया को आकर्षित कर सकते हैं. महर्षि वाल्मीकि की पावन जन्मभूमि व उससे जुड़े लालापुर का जीर्णोद्धार किया है. वहां रोपवे चलाने जा रहे हैं. संत तुलसीदास के राजापुर के पुनरोद्धार व सुंदरीकरण कार्य चल रहा है.

इस प्राचीन मंदिर का भी पुनरोद्धार करा रही सरकार

सीएम ने कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार इस प्राचीन मंदिर के पुनरोद्धार का कार्य भी करा रही है. यहां 1.06 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं. सीएम ने समिति को आश्वस्त किया कि पैसे की कमी नहीं पड़ेगी. जितनी भी आवश्यकता पड़ेगी, उतना पैसा और दिया जाएगा. सरकार संत रविदास जी के पावन मंदिर व स्थलों के सुंदरीकरण को भरपूर सहयोग देगी.

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक नीरज बोरा, विधान परिषद सदस्य लालजी प्रसाद निर्मल, भाजपा के जिलाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, भाजपा नेता नीरज सिंह, पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया, उप्र अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सरदार परविंदर सिंह, मठ के पुजारी नंद महाराज, संत रविदास सेवा समिति के अध्यक्ष रामखेलावन आदि मौजूद रहे.


ये भी पढ़ें- जेल में बंद कांग्रेस सांसद पर रेप पीड़िता के पति ने पत्र लिखकर लगाया आरोप


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

4 minutes ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

17 minutes ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

43 minutes ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

48 minutes ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

1 hour ago

कैंसर का जड़ से खात्‍मा होगा! असम में देश का पहला पब्लिक प्रोटॉन बीम सेंटर स्थापित करा रही भाजपा सरकार, जानिए कैसे बचेंगी जानें

असम के गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज (GMCH) में भारत का पहला सार्वजनिक क्षेत्र का अत्याधुनिक प्रोटॉन…

1 hour ago