न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल (Michael Bracewell) ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत के सभी मैच दुबई में होने को लेकर अपनी राय दी है. उन्होंने कहा कि यह पहले ही तय हो चुका है और इस पर चर्चा करने से कोई फायदा नहीं.
दरअसल, भारत को पाकिस्तान में खेलने की अनुमति नहीं मिलने के कारण उनके सभी मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में कराए जा रहे हैं. इस फैसले पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन, माइकल एथरटन और पाकिस्तान के कोच आकिब जावेद ने सवाल उठाए थे. उन्होंने कहा कि इससे भारत को बाकी टीमों की तुलना में फायदा मिलेगा.
इस पर ब्रेसवेल ने कहा, “यह पहले ही तय हो चुका है. अब इस पर सोचने का कोई मतलब नहीं. यह खेल का एक हिस्सा है. अलग मैदानों और अलग परिस्थितियों में खेलना ही क्रिकेट की खासियत है. हम नई परिस्थितियों को समझने और खेल में खुद को बेहतर करने के लिए उत्साहित हैं.”
रविवार को न्यूजीलैंड और भारत दुबई में आमने-सामने होंगे. दोनों टीमें पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं. यह मुकाबला विराट कोहली के लिए भी खास होगा क्योंकि यह उनका 300वां वनडे मैच होगा. वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाले सातवें भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे.
इस पर ब्रेसवेल ने कहा, “300 वनडे खेलना बहुत बड़ी उपलब्धि है. मैंने आरसीबी में उनके साथ खेला है और उनके मेहनती स्वभाव को देखा है. उनका प्रदर्शन शानदार रहा है. भारतीय टीम में कई बेहतरीन खिलाड़ी हैं और वे काफी अनुभवी हैं. उनके खिलाफ खेलना हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है, लेकिन हम इसके लिए तैयार हैं.”
इस सवाल पर ब्रेसवेल ने कहा, “बिल्कुल नहीं, भारत के खिलाफ खेलना हमेशा बड़ा मुकाबला होता है, खासकर आईसीसी टूर्नामेंट में. अगर हम यह मैच जीतते हैं, तो सेमीफाइनल में हमें आत्मविश्वास मिलेगा.”
उन्होंने आगे कहा, “सेमीफाइनल तक पहुंचना अपने आप में बड़ी चुनौती है. उसके बाद हर मुकाबला नॉकआउट होता है. इसलिए हम इस मैच को सेमीफाइनल से पहले का अहम मुकाबला मान रहे हैं और इसे जीतने की पूरी कोशिश करेंगे.”
न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डैरिल मिचेल पिछले मैच में बीमार होने के कारण नहीं खेले थे. उनकी वापसी पर ब्रेसवेल ने कहा, “अगर वह फिट होते हैं, तो निश्चित रूप से खेलेंगे. वह टीम के लिए बहुत अहम खिलाड़ी हैं और मध्यक्रम को मजबूती देते हैं. वह अब स्वस्थ दिख रहे हैं, तो उम्मीद है कि वह वापसी करेंगे.”
टीम चयन को लेकर उन्होंने कहा, “मुझे चयन से जुड़ी बातचीत की जानकारी नहीं है. लेकिन हम अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम मैदान में उतारेंगे. पिच की स्थिति देखने के बाद फाइनल फैसला लिया जाएगा.”
न्यूजीलैंड की टीम दुबई में पहली बार अभ्यास कर रही है. ब्रेसवेल ने कहा कि टीम यहां की पिचों को जल्द से जल्द समझने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा, “यहां की पिचें स्पिनरों के लिए मददगार लग रही हैं. पाकिस्तान में हमें पिचों का फायदा मिला था. हमारे पास एक संतुलित टीम है, जो किसी भी स्थिति में खेलने में सक्षम है. हम सतह के अनुसार अपनी रणनीति बनाएंगे और टीम की ताकत के मुताबिक खेलेंगे.”
स्पिन गेंदबाजी पर उन्होंने कहा, “हमारे पास अनुभवी स्पिनर मिचेल सैंटनर हैं. वह पिच को समझने में माहिर हैं. हम एक टीम के रूप में मिलकर रणनीति बनाएंगे और स्थिति के अनुसार फील्ड सेट करेंगे.”
ब्रैसवेल ने अंत में कहा, “दुबई में मैंने पहले कभी नहीं खेला है. इसलिए अभ्यास के दौरान मैं यहां की परिस्थितियों को समझने की कोशिश करूंगा और उसी हिसाब से अपनी गेंदबाजी करूंगा.”
-भारत एक्सप्रेस
Hindi Literature: विश्व प्रसिद्ध आरती 'ओम जय जगदीश हरे' के रचयिता पंडित श्रद्धाराम फिल्लौरी न…
UP Rajya Sabha Election: यूपी की 10 राज्यसभा सीटों के चुनाव में सपा ने रामगोपाल…
सुप्रीम कोर्ट ने नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत को चुनौती देने…
Gwalior News: ग्वालियर के डबरा में बेसहारा गोवंश की दुर्दशा से नाराज गौ सेवकों ने…
लैंड फॉर जॉब से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कानूनी प्रक्रिया एक नए मोड़ पर…
Paul Newman Charity: हॉलीवुड एक्टर पॉल न्यूमैन ने 1982 में दोस्तों को गिफ्ट देने के…