खेल

Coach के चयन को लेकर Confused है Pakistan Cricket Board! चैंपियंस ट्रॉफी तक पूर्व तेज गेंदबाज आकिब जावेद को बनाया अंतरिम कोच

पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज आकिब जावेद सीमित ओवर क्रिकेट के लिए पाकिस्तानी टीम के नए मुख्य कोच बनाए गए हैं. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 तक वो पाकिस्तान के अंतरिम कोच बने रहेंगे. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सोमवार को इसकी जानकारी दी.

बोर्ड ने बयान जारी कर कहा कि जावेद बतौर सिलेक्टर भी काम करते रहेंगे. ऐसे में उन्हें दोहरी जिम्मेदारी संभालनी होगी. आकिब ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के दौरान पाकिस्तान के लिए 22 टेस्ट और 163 वनडे मैच खेले. वे 1992 वनडे विश्व कप जीतने वाली पाक टीम के सदस्य भी रहे. उनका पिछला कोचिंग अनुभव 2016 से 2024 तक पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में लाहौर कलंदर्स के लिए मुख्य कोच और क्रिकेट संचालन के निदेशक के रूप में रहा है, जहां उन्होंने लगातार दो खिताब जीते.

निभा चुके हैं UAE के मुख्य कोच की भूमिका

उन्होंने कुछ समय के लिए श्रीलंका के तेज गेंदबाजी कोच के तौर पर भी काम किया और इससे पहले पाकिस्तान टीम में भी इसी तरह की भूमिका निभाई थी. आकिब ने अफगानिस्तान टीम को कोचिंग देने में भी मदद की थी और 2012 से 2016 तक यूएई के मुख्य कोच के तौर पर काम किया था. उन्होंने कुछ समय के लिए श्रीलंका के तेज गेंदबाजी कोच के तौर पर भी काम किया और इससे पहले पाकिस्तान टीम में भी इसी तरह की भूमिका निभाई थी. साथ ही आकिब ने अफगानिस्तान टीम के साथ भी किया और 2012 से 2016 तक यूएई के मुख्य कोच के तौर पर भी जुड़े हुए थे.

हेड कोच का पद था खाली

ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले गैरी कर्स्टन के इस्तीफे के बाद पाकिस्तान की पुरुष टीम के लिए सफेद बाल के हेड कोच का पद खाली था. रेड गेंद हेड कोच जेसन गिलेस्पी ने ऑस्ट्रेलिया में सफेद गेंद टीम को कोचिंग दी, जहां पाकिस्तान ने वनडे सीरीज जीती और वर्तमान में तीन मैचों की टी20 सीरीज में 0-2 से पीछे है.

कोच का फेरबदल

पीसीबी ने कहा कि गिलेस्पी अब दक्षिण अफ्रीका में पाकिस्तान की आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम में शामिल होंगे. इस नए कोचिंग फेरबदल का मतलब है कि सफेद गेंद के कोच का पाकिस्तान की सीमित ओवरों की टीमों के चयन में दखल होगा, जो वर्तमान में लाल गेंद के मुख्य कोच के मामले में नहीं है.

जिम्बाब्वे का दौरा होगा आकिब का पहला असाइनमेंट

पाकिस्तान के नए सीमित ओवरों के कोच के रूप में आकिब का पहला असाइनमेंट 24 नवंबर से 5 दिसंबर तक जिम्बाब्वे का दौरा होगा, इसमें वह तीन वनडे और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेलेंगे. इसके साथ ही टीम के सीमित ओवरों के व्यस्त कार्यक्रम की भी शुरुआत होगी. फिर, 10 से 22 दिसंबर तक दक्षिण अफ्रीका में भी कई मैच खेले जाएंगे. आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले, पाकिस्तान 8 से 14 फरवरी तक न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे ट्राई सीरीज की मेजबानी करेगा.

–भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

अगले 8 घंटे 17 राज्यों में चक्रवाती तूफान का बड़ा अलर्ट, 70 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश की चेतावनी

IMD ने उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड समेत 17 राज्यों में भारी बारिश,…

31 minutes ago

आज बन रहा है शक्तिशाली सिद्ध योग और भद्रा का साया! जानें आज का सही पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

31 अक्टूबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और सिद्ध योग का…

1 hour ago

सिद्ध योग से राशियों पर बरसेगा छप्परफाड़ धन: सिंह-धनु को मिलेगा जबरदस्त लाभ, मेष वाले रहें सावधान

31 अक्टूबर 2026 को सिद्ध योग के प्रभाव और शनिवार के विशेष संयोग में सिंह,…

1 hour ago

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…

9 hours ago

क्या अमित शाह ने यूपी में योगी के नेतृत्व पर लगा दी है मुहर? समझिए पूरा समीकरण

अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…

9 hours ago

DHFL घोटाला: राऊज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की चार्जशीट संशोधन की अर्जी निरस्त

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…

10 hours ago