मनोरंजन

Taarak Mehta के सेट पर पकड़ा असित मोदी का कॉलर, दी शो छोड़ने की धमकी… जेठालाल आखिर क्यों हुए इतने खफा?

Taarak Mehta: टीवी का मोस्ट पॉपुलर तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल सालों से लोगों का मनोरंजन कर रहा है. कई कलाकार शो छोड़ चुके हैं और साथ ही निर्माताओं पर मानसिक प्रताड़ना का भी आरोप लगा चुके हैं. अब इसी बीच तारक मेहता अपनी कहानी के साथ ही विवादों को लेकर चर्चा में आ गया है. दरअसल, दिलीप जोशी और प्रोड्यूसर असित मोदी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. दोनों के बीच जमकर बहस हुई थी. मामला इतना बढ़ गया कि दिलीप जोशी ने असित मोदी का कॉलर तक पकड़ लिया था.

मीडिया खबरों के मुताबिक दिलीप जोशी और असित मोदी के बीच ये झगड़ा अगस्त के महीने में हुआ था. रिपोर्ट में सोर्स के हवाले से बताया जा रहा है कि ये लड़ाई फीस या पैसों को लेकर नहीं बल्कि लीव यानी छुट्टियों को लेकर हुई है. खबर है कि छुट्टी को लेकर दोनों के बीच जमकर बहस हुई है. इस शो से जुड़े एक करीबी सूत्र ने बताया कि दिलीप यानी जेठालाल शो से कुछ दिनों की छुट्टी असित मोदी से मांगी थी, लेकिन निर्माता ने उनके साथ बातचीत को टाल दिया. इसी बात पर जेठालाल बुरी तरह से खफा और झगड़ा शुरू हो गया.

सेट पर भड़के दिलीप जोशी

रिपोर्ट में सोर्स ने बताया कि, उस दिन कुश शाह की शूटिंग का आखिरी दिन था. उन्होंने कहा कि इधर दिलीप जोशी निर्माता के आने और उनसे उनकी छुट्टियों के बारे में बात करने का इंतज़ार कर रहे थे, लेकिन वो आए और सीधे कुश से मिलने चले गए. इसी को लेकर दिलीप जोशी निराश हो गए और उनके बीच तीखी बहस हो गई. इतनी ही नहीं, कहा जा रहा है कि लड़ाई इतनी बढ़ गई थी कि दिलीप जोशी ने उनका कॉलर भी पकड़ लिया और शो छोड़ने की धमकी दे डाली.

पकड़ लिया था कॉलर

सोर्स ने कहा, “दिलीप जी को बहुत ज्यादा गुस्सा आ गया था और फिर दोनों के बीच गरमा गरम बहस शुरू हो गई. दिलीप जी ने असित मोदी का कॉलर पकड़ लिया और उन्हें शो छोड़ने की धमकी दे डाली. हालांकि फिर असित भाई ने उनका गुस्सा ठंडा करवाया. हमें नहीं पता कि फिर कैसे दोनों ने अपने विवाद को खत्म कर लिया.”

ये भी पढ़ें: तेलंगाना सरकार के नोटिस पर Diljit Dosanjh ने दिया ओपन चैलेंज- ‘सारे स्टेट में बैन कर दो दारू, जिंदगी में नहीं गाऊंगा शराब पर गाना’

पहले भी कई बार हुआ झगड़ा

रिपोर्ट की मानें तो ये पहली बार नहीं था जब दिलीप जोशी और असित मोदी के बीद बहस हुई हो. इससे पहले कई बार सेट पर दोनों के बीच बहसें होती रही हैं. हांगकांग ट्रिप शूट के दौरान भी असित और दिलीप के बीच खूब बहस हुई थी. उस वक्त गुरुचरण सिंह सोढ़ी ने दोनों के झगड़े को खत्म करवाया था.

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

आज बन रहा है शक्तिशाली सिद्ध योग और भद्रा का साया! जानें आज का सही पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

31 अक्टूबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और सिद्ध योग का…

24 minutes ago

सिद्ध योग से राशियों पर बरसेगा छप्परफाड़ धन: सिंह-धनु को मिलेगा जबरदस्त लाभ, मेष वाले रहें सावधान

31 अक्टूबर 2026 को सिद्ध योग के प्रभाव और शनिवार के विशेष संयोग में सिंह,…

38 minutes ago

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…

8 hours ago

क्या अमित शाह ने यूपी में योगी के नेतृत्व पर लगा दी है मुहर? समझिए पूरा समीकरण

अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…

9 hours ago

DHFL घोटाला: राऊज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की चार्जशीट संशोधन की अर्जी निरस्त

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…

9 hours ago