खेल

AUS vs AFG: ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान को दिया बड़ा झटका, T20 सीरीज किया रद्द

Australia vs Afghanistan: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने अफगानिस्तान को बड़ा झटका देते हुए टी20 सीरीज खेलने से मना कर दिया है. जिससे अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है. दोनों देशों के बीच अगस्त, 2024 में टी20 सीरीज खेली जानी थी. ऑस्ट्रेलिया की ओर से टी20 सीरीज न खेलने की वजह भी सामने आई है. दोनों टीम आखिरी बार आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में आमने-सामने हुए थे. चलिए जानते हैं कि ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ क्यों टी20 सीरीज खेलने से मना कर दिया.

ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान को दिया झटका

मंगलवार को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज को रद्द करने की खबर दी. इस पोस्ट में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने लिखा कि, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया दुनिया भर में महिलाओं और लड़कियों की क्रिकेट में भागीदारी के लिए अपनी प्रतिबद्धता जारी रखेगा और भविष्य में द्विपक्षीय मैचों को फिर से शुरू करने के लिए आईसीसी और अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के साथ मिलकर काम करेगा.

दोनों देशों के बीच पहले भी हो चुका है सीरीज रद्द

ऐसा पहली बार नहीं है जब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की ओर से अफगानिस्तान के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज खेलने से इनकार किया गया है. अफगानिस्तान में जब से तालिबान का राज आया है, तबसे ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ 3 बार द्विपक्षीय सीरीज खेलने से मना किया है.

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा कि अगस्त में ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच होने वाले पुरुष टी20 सीरीज को एशियाई देश में तालिबान के राज के चलते देश में महिलाओं और लड़कियों के मानवाधिकारों के बिगड़ने चलते स्थगित कर दिया जाएगा. बता दें कि पिछले तीन साल में यह तीसरे बार है, जब ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज खेलने से इनकार किया है.

ऑस्ट्रेलिया ने सबसे पहले साल 2021 में टेस्ट सीरीज के दौरान अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरा टेस्ट मैच खेलने से इनकार कर दिया था. इसके साथ ही टेस्ट के बाद वनडे सीरीज भी खेलने से मना कर दिया था. इस वनडे सीरीज की मेजबानी अफगानिस्तान को करना था और ये मैच यूएई में खेले जाने थे. इस सीरीज के रद्द होने के बाद अफगानिस्तान के दिग्गज स्पिनर राशिद खान ने नाराजगी जाहिर की थी.

ये भी पढ़ें- WPL 2024 Final: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनी महिला प्रीमियर लीग की चैंपियन, दिल्ली कैपिटल्स को दी करारी शिकस्त

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

अमेरिका का बड़ा झटका! खत्म होने जा रहा है H-1B वीजा का ‘डेफरेंस’, 10 लाख भारतीयों पर संकट

US Deference Policy: H-1B वीजाधारकों के लिए बुरी खबर: अमेरिका सरकार 'डेफरेंस टू प्रायर अप्रूवल्स'…

5 minutes ago

1 नवंबर से बदल गए बिजली कनेक्शन के रेट! जानिए 3 से 44 KW तक अब कितना ढीला होगा आपका बटुआ?

New Bijli Connection Rate: जानिए एलटी सिंगल फेज और थ्री फेज बिजली कनेक्शन की नई…

27 minutes ago

दिल्ली: मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भयानक आग, बेसमेंट से उठे धुएं ने छीनी 4 मजदूरों की सांसें

दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में शुक्रवार रात एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग…

46 minutes ago

पीएम मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान…

53 minutes ago

टीम इंडिया की जीत की दुआ करेगा पाकिस्तान…! हांगकांग सिक्सेस में IND vs UAE मैच में तगड़ा रोमांच

हांगकांग सिक्सेस 2026 में पाकिस्तान से हार के बाद टीम इंडिया की सेमीफाइनल की राह…

1 hour ago

अगले 8 घंटे 17 राज्यों में चक्रवाती तूफान का बड़ा अलर्ट, 70 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश की चेतावनी

IMD ने उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड समेत 17 राज्यों में भारी बारिश,…

2 hours ago