खेल

वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर की पत्नी बोलती हैं शानदार भोजपुरी, बनारस की लड़की को ऐसे मिला था ‘विंडीज प्यार’, अस्सी घाट से न्यूयॉर्क होते हुए त्रिनिदाद में ‘गंगा जूस कॉर्नर’ तक की दिलचस्प कहानी

Daren Ganga Pranita Tiwari: भारतीय क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज के दौरे पर है. टेस्ट सीरीज और वनडे सीरीज को जीतने के बाद अब वह वेस्टइंडीज के साथ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है. इस बीच वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर डेरेन गंगा और उनकी भारतीय पत्नी प्रणिता तिवारी की भी चर्चा है. इन दोनों का त्रिनिदाद में एक जूस कॉर्नर भी है जहां, कई दिग्गज क्रिकेटर और भारतीय जूस पीने जाते हैं.

वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर डेरेन गंगा ने बनारस की प्रणिता तिवारी से साल 2020 में शादी की. ये दोनों फिलहाल त्रिनिदाद में रहते हैं और यहीं पर इनका जूस का बिजनेस भी है. प्रणिता ने शादी के बाद अपने नाम के साथ गंगा जोड़ लिया. गंगा का इनके जीवन में खास लगाव रहा है. पहला तो यह कि प्रणिता गंगा किनारे बसे शहर बनारस के अस्सी घाट से हैं. यहीं पर इनका जन्म हुआ था. इनके पति के नाम में पहले से ही गंगा है. एक और खास बात ये कि इन दोनों यानी पति-पत्नी ने जिस नाम से अपना जूस का बिजनेस शुरू किया है उसका नाम भी गंगा पर भी रखा गया है यानी ‘गंगा जूस कॉर्नर’. कोरोना काल में डेरेन गंगा और प्रणिता तिवारी ने शादी की. प्रणिता बताती हैं कि उनको भारतीय संस्कृति बहुत पसंद है और वह भोजपुरी भी बोलती हैं. आइए जानते हैं कि बनारस में जन्मी, सिडनी में पली-बढ़ी और अब पोर्ट ऑफ स्पेन में अपने पति के साथ बिजनेस कर रही प्रणिता तिवारी को ‘विंडीज प्यार’ कैसे मिला था…

Daren Ganga Pranita Tiwari: न्यूयॉर्क में हुई थी डेरेन और प्रणिता की मुलाकात

बनारस के अस्सी घाट से ताल्लुक रखने वाली प्रणिता तिवारी ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में पली-बढ़ी हैं. साल 2017 में IIFA अवॉर्ड के कार्यक्रम में भाग लेने वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर डेरेन गंगा न्यूयॉर्क पहुंचे थे. वहीं पर पहली बार उनकी मुलाकात प्रणिता तिवारी से हुई. इस मुलाकात के दौरान दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और फिर डेरेन व प्रणिता एक दोस्त बन गए. इस दोस्ती का जुड़ाव आगे और भी खास होता चला गया. वे एक-दूसरे से काफी अच्छे से बात करने लगे और फिर प्यार की ओर इन दोनों की जिंदगी की गाड़ी बढ़ने लगी.

डेरेन और प्रणिता को एक-दूसरे का साथ काफी पसंद आया और ये दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे. इनके बीच अब प्यार की कहानियां शुरू हो चुकी थीं. बताया जाता है कि डेरेन त्रिनिदाद से आते हैं जहां 30 फीसदी आबादी भारतीय मूल की है. ब्रिटिशकाल में भारतीय वहां गए थे. डेरेन को लेकर कहा जाता है कि वे उन भारतीय प्रवासियों में से आते है और वे तीसरी या चौथी पीढ़ी में से हैं. एक कारण यह भी है डेरेन का भी जुड़ाव भारत से माना जाता है. प्यार की बढ़ती मजबूती ने दोनों को शादी के लिए हां कर दिया. फिर साल 2020 में डेरेन और प्रणिता की शादी हो गई.

ये भी पढ़ें- Chandrayaan-3 के लिए आज परीक्षा का दिन, इसरो बोला- यान की दो तिहाई यात्रा पूरी लेकिन…

डेरेन और प्रणिता का जीवन और बिजनेस

प्रणिता अपने पति डेरेन के साथ त्रिनिदाद में रहती हैं. वह पहले ऑस्ट्रेलिया में रहती थी. प्रणिता न्यूयॉर्क में कॉरपोरेट दुनिया का हिस्सा भी रही हैं, लेकिन कोरोना और लॉकडाउन के दौरान उन्होंने न्यूयॉर्क से अपनी नौकरी छोड़ पहले मेलबर्न में अपना जूस का स्टार्टअप शुरू किया और उसके बाद वो अपने पति डेरेन के साथ वेस्टइंडीज आ गईं. उन्होंने त्रिनिदाद के पोर्ट ऑफ स्पेन में अपना नया ठिकाना बनाया और यहीं पर अपने पति के साथ जूस का बिजनेस शुरू किया जिसका नाम है- गंगा जूस कॉर्नर. यह जूस कॉर्नर शुरू होते ही सुपरहिट हो गया. क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी सहित अन्य खिलाड़ी और कई लोग यहां जूस पीने आते हैं. गंगा जूस कॉर्नर में कोल्ड प्रेस्ड नेचुरल जूस मिलता है जो पूरी तरह से ऑर्गेनिक होता है.

अब बात करते हैं डेरेन गंगा की. डेरेन वेस्टइंडीज के एक धाकड़ क्रिकेटर रहे हैं. इन्होंने अपने देश के लिए साल 1998 से 2010 तक यानी 10 सालों तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट खेला. इस दौरान डेरेन ने कुल 2160 टेस्ट रन, वनडे में 843 रन और प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 10,137 रन बनाए. क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद डेरेन गंगा आजकल मैचों में कमेंट्री करते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Amit Dubey

Recent Posts

‘वीजा पर आई थीं अमेरिका, अब संसद में बुलंद करेंगी आवाज’ म‍िडटर्म इलेक्‍शन में भारतीय मूल की प्रमिला जयपाल ने जीता चुनाव

Pramila Jayapal: प्रमिला जयपाल का जन्म भारत में हुआ था. उन्होंने अपना बचपन भारत, इंडोनेशिया…

40 minutes ago

अगले 11 घंटे…15 राज्यों में मौसम काटेगा भयंकर बवाल! 70 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट

मौसम के बदलते मिजाज के बीच IMD के पूर्वानुमान में कई राज्यों में भारी बारिश,…

2 hours ago

ट्रंप की हार से तेल की कीमतों में हाहाकार…! 1 दिन में 9% टूटा क्रूड ऑयल, भारत को मिला दिवाली गिफ्ट

Crude Oil Price: अमेरिकी मिडटर्म चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगने और ईरान युद्ध…

2 hours ago

Aaj Ka Panchang: आज है रमा एकादशी और मालव्य योग..! भूलकर भी न करें ये बड़ी गलती, जानें शुभ मुहूर्त

आज 5 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की रमा एकादशी मनाई जा…

2 hours ago

रमा एकादशी पर बन रहा मालव्य योग..! मकर-धनु समेत इन 5 राशियों की बदल जाएगी किस्मत, मेष वाले सावधान

5 नवंबर 2026 को रमा एकादशी पर मालव्य, बुधादित्य और लक्ष्मीनारायण योग का संयोग बन…

3 hours ago