खेल

IPL 2024: DC ने मिचेल मार्श के रिप्लेसमेंट का किया ऐलान, 50 लाख में अफगानिस्तान के इस ऑलराउंडर को जोड़ा अपने साथ

IPL 2024: ऋषभ पंत की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2024 के बाकी बजे मैचों के लिए चोटिल मिचेल मार्श के रिप्लेसमेंट की घोषणा कर दी है. फ्रेंचाइजी ने उनकी जगह पर अफगानिस्तान के ऑलराउंडर गुलबदीन नैब को अपनी टीम में शामिल किया है. 6.5 करोड़ के ऑलराउंडर की जगह पर दिल्ली ने गुलबदीन को उनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपये में शामिल किया है. यह उनका पहला कार्यकाल होगा.

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मिचेल मार्श हैमस्ट्रिंग की चोट के चलते आईपीएल के बाकी बजे मैच से बाहर हो गए हैं. टीम से बाहर होने से पहले उन्होंने दिल्ली के लिए 4 मुकाबले खेले हैं. मार्श क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मेडिकल टीम से सलाह लेने के लिए 12 अप्रैल को भारत से अपने देश गए थे. उनके जाने के 10 दिन बाद दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने एक कार्यक्रम में कहा कि मार्श भारत नहीं लौट पाएंगे. मार्श अब आगामी टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी करते हुए दिख सकते हैं.

मिचेल मार्श ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए इस सीजन में चार मुकाबले खेले, जिसकी तीन पारियों में उन्होंने 61 रन बनाए. उनका उच्च स्कोर 23 रन रहा. उन्होंने 8 ओवर की गेंदबाजी भी की है. जिसमें उनके नाम एक विकेट दर्ज है. यह दूसरा साल ऐला है जब दिल्ली ने टूर्नामेंट के बीच में ही मिचेल मार्श की सेवाएं खो दी है. इससे पहले आईपील 2023 में मिचेल मार्श ने 9 मैच खेले थे. पूरे करियर में मार्श चोट से परेशान नजर आए हैं.

गुलबदीन नैब अफगानिस्तान के ऑलराउंडर हैं. उन्होंने अपनी टीम के लिए 82 वनडे और 62 टी20 मैच खेले हैं. नैब ने राष्ट्रीय टीम की कप्तानी भी की है. इस साल जनवरी के खेले गए टी20 सीरीज के दौरान गुलबदीन ने इंदौर और बेंगलुरु में लगातार दो फिफ्टी जमाकर सबसे प्रभावित किया था. इधर आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स अब तक नौ मैच खेल चुकी है. जिसमें से उसे 4 मैच में जीत और 5 में हार मिली है. पॉइंट्स टेबल में दिल्ली कैपिटल्स इस समय छठे स्थान पर है. अब दिल्ली कैपिटल्स को अपना अगला मैच मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलना है.

ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2024: टीम चयन से पहले खिलाड़ियों की फॉर्म ने बढ़ाई चिंता, इस महीने के आखिरी में होगा ऐलान

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

16 minutes ago

दिवाली के बाद सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, भोपाल से दिल्ली ट्रायल ट्रांसफर की मांग; CBI के हलफनामे पर आरोपी पक्ष ने उठाए सवाल

Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट दिवाली की छुट्टियों के बाद…

55 minutes ago

BS-VI नियमों पर वकीलों को बड़ी राहत, कोर्ट के कार्यदिवसों में चला सकेंगे पुरानी गाड़ियां; जानें नया आदेश

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड गैर-BS-VI वाहनों के इस्तेमाल…

1 hour ago

दिल्ली-NCR की हवा हुई और जहरीली, GRAP-3 लागू; निर्माण कार्यों और पुरानी गाड़ियों पर सख्ती

Delhi NCR Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के चलते GRAP-3 लागू कर दिया गया…

1 hour ago