खेल

IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स में शामिल हुआ विस्फोटक ऑलराउंडर, 29 गेंद में जड़ चुका है शतक

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी टीम में एक बड़ा बदलाव किया है. फ्रेंचाइजी ने ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी जेक फ्रेजर मैक्गर्क को अपनी टीम में शामिल किया है. उन्हें साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया है.

दिल्ली कैपिटल्स में शामिल हुआ विस्फोटक खिलाड़ी

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर जेक फ्रेजर मैक्गर्क की बात करें तो वो अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए टी20 मैच में उन्होंने 18 गेंदों में 41 रनों की धुआंधार पारी खेली थी. इतना ही नहीं वह बिग बैश लीग में 21 गेंदों में फिफ्टी जड़कर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था. इसके अलावा लिस्ट ए क्रिकेट में जेक फ्रेजर ने 29 गेंदों में तूफानी शतक ठोककर सबको चौंका दिया था. इसी के चलते दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया है.

दिल्ली को मिला लुंगी एनगिडी का रिप्लेसमेंट

दिल्ली कैपिटल्स ने साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी के रिप्लेसमेंट के तौर पर ऑलराउंडर जेक फ्रेजर मैक्गर्क को अपनी टीम में शामिल किया है. एनगिडी ने अब तक आईपीएल में 14 मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 25 विकेट दर्ज है. वहीं जेक फ्रेजर मैक्गर्क ने ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए अब तक दो वनडे मैच खेले हैं. दिल्ली ने 50 लाख की बेस प्राइस पर उन्हें अपनी टीम में शामिल किया है. फ्रेजर अब ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज डेविड वॉर्नर के साथ खेलते हुए दिखेंगे.

फ्रेजर को लेकर डेविड वॉर्नर ने क्या कहा?

फ्रेजर को लेकर डेविड वॉर्नर ने कहा था कि जेक को लगता है कि वो हर गेंद पर बाउंड्री लगा सकते हैं. उनका माइंड क्लियर है. उन्होंने कहा कि फ्रेजर स्पष्ट इरादों के साथ खेलते हैं और आपको इस तरह के खिलाड़ियों की टीम में जरूरत होती है.

ये भी पढ़ें-

IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स को लगा बड़ा झटका, टूर्नामेंट से बाहर हुआ धाकड़ बल्लेबाज

Ranji Trophy: मुशीर खान ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 29 साल पुराना रिकॉर्ड, तीन महीने में ठोका चौथा शतक

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

क्या धर्म बदलने से बदल जाती है जाति? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने धर्मांतरण और OBC कोटा पर क्यों खींची लक्ष्मण रेखा

Supreme Court: हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने वालों को अब मुस्लिम OBC कोटे का लाभ…

16 minutes ago

क्या अमेरिका का कुत्ता बन गया पाकिस्तान? मौलाना के इस बयान से शहबाज-मुनीर की उड़ी रातों की नींद

Pakistan News: मौलाना फजल-उर-रहमान ने पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर पर जमकर हमला बोला. उन्होंने…

44 minutes ago

113 वर्षों की अटूट विरासत: दिल्ली की तिमारपुर-सिविल लाइंस दुर्गा पूजा में ‘जीवन चक्र’ की थीम, जानिए इसके मायने

दिल्ली के तिमारपुर और सिविल लाइंस की ऐतिहासिक दुर्गा पूजा समिति अपने गौरवशाली इतिहास के…

52 minutes ago

Noida Kalibari Durga Puja: 44 साल से नोएडा में बंगाल की संस्कृति संजो रही कालीबाड़ी, दुर्गा पूजा में दिखता है ‘मिनी कोलकाता’

Noida Kalibari Durga Puja: नोएडा के सेक्टर-26 स्थित कालीबाड़ी पिछले 44 वर्षों से बंगाली संस्कृति…

60 minutes ago

दिवाली से पहले योगी सरकार का धमाका! यूपी के कर्मचारियों के बोनस और DA पर आई सबसे बड़ी खुशखबरी

Yogi Government Diwali Gift: दीपावली से पहले यूपी के लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए बोनस…

1 hour ago

यूपी के 70 हजार शिक्षकों के लिए आई सबसे बड़ी खुशखबरी! योगी सरकार का प्रमोशन और एरियर पर बड़ा ऐलान

UP Teacher Promotion News: उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में 10 साल से पदोन्नति का…

2 hours ago