खेल

शतक जड़ने के बाद ध्रुव जुरेल ने क्यों दिखाया अपनी बांह का टैटू? छिपा है बेहद इमोशनल राज

Dhruv Jurel Tattoo: क्रिकेट के मैदान पर रिकॉर्ड बनना और जश्न मनाना तो आम बात है, लेकिन कभी-कभी कोई ऐसा लम्हा आ जाता है जो सीधे दिल को छू जाता है. श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दौरान कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जब युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने अपने शानदार शतक के बाद अनोखे अंदाज में जश्न मनाकर हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.

शतक के बाद का इमोशनल लम्हा

जैसे ही ध्रुव जुरेल ने 171 गेंदों पर अपना शानदार शतक पूरा किया मैदान पर तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी. नाबाद 115 रनों की यह पारी खेलने के बाद जुरेल ने सबसे पहले ड्रेसिंग रूम की तरफ देखकर सैल्यूट किया और फिर अपनी आर्म पर बने एक खास टैटू की तरफ इशारा किया. भले ही यह जश्न कुछ ही सेकंड का था लेकिन इसके पीछे की कहानी बेहद गहरी और प्रेरणादायक है.

क्या है जुरेल के टैटू का राज?

ध्रुव जुरेल की बांह पर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का दिया हुआ मशहूर नारा ‘जय जवान, जय किसान’ गुदवाया हुआ है. यह सिर्फ एक स्लोगन नहीं है बल्कि उनके परिवार की पूरी कहानी और उनकी जड़ों की कहानी बयान करता है. दरअसल जुरेल के परिवार में इन दोनों शब्दों का बहुत खास और भावनात्मक मतलब है. उनके दादाजी किसानी करते थे जबकि उनके पिता भारतीय सेना में देश की सेवा कर चुके हैं.

‘किसान’ शब्द उनके दादाजी की सालों की कड़ी मेहनत और पसीने की याद दिलाता है, तो ‘जवान’ शब्द उनके पिता की फौजी वर्दी और शहादत-सेवा को बयां करता है. यही वजह है कि जुरेल ने अपनी सफलता के इस सबसे बड़े मंच पर अपने परिवार की इस विरासत को गर्व के साथ दुनिया के सामने रखा.

यह शतक जुरेल के लिए सिर्फ रनों के आंकड़े से कहीं ज्यादा बढ़कर था. उन्होंने खास सेलिब्रेशन के जरिए बता दिया कि वो चाहे कितनी भी बड़ी ऊंचाइयों पर क्यों न पहुंच जाएं, लेकिन अपनी शुरुआत और परिवार के संघर्ष को कभी नहीं भूलेंगे.

ये भी पढ़ें- कोलंबो टेस्ट पर भारत का शिकंजा: 503 रनों पर पारी घोषित, दूसरे दिन ही श्रीलंका के 8 रन पर झटके 2 विकेट

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

वैभव सूर्यवंशी OUT, तो इस खिलाड़ी को मिली जगह! लखनऊ में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग-11

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला T20 आज लखनऊ में खेला जाएगा.…

50 minutes ago

‘अभी नहीं तो कभी नहीं!’ सोना-चांदी की कीमतों में लगी ब्रेक, जानिए अचानक क्यों थमीं रफ्तारें?

Gold Silver News: दिल्ली सर्राफा बाजार में सुस्त मांग के चलते सोना और चांदी स्थिर…

1 hour ago

‘सऊदी के हुक्म पर ‘किराए की फौज’ भेजेगा PAK!’ ‘मक्का पैक्ट’ हुआ एक्टिव, अब कैसे मान गया मुनीर?

सऊदी अरब के साथ पाकिस्तान के रक्षा समझौते को लेकर उसकी सेना की संभावित तैनाती…

1 hour ago

रिलेशनशिप में होकर भी लव पर आया स्काउट का दिल? सीक्रेट बातचीत लीक होने से भड़के फैंस; गर्लफ्रेंड ने किया रिएक्ट

बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट स्काउट की हरकतों ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा…

2 hours ago