खेल

IND vs ENG: भारतीय टेस्ट टीम में चयन के बाद ध्रुव जुरेल ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ अर्धशतकीय पारी, श्रीकर भरत ने भी जड़ा पचासा

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले दो मैच के लिए बीसीसीआई ने टीम का ऐलान कर दिया है. पहली बार ध्रुव जुरेल को भारतीय टेस्ट टीम में जगह मिली है. वहीं टीम में चयन के बाद ध्रुव जुरेल और श्रीकर भरत ने शानदार प्रदर्शन किया है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंडिया ए और इंग्लैंड लायंस के बीच दो दिवसीय मैच के दौरान दोनों बल्लेबाजों ने अर्धशतक जड़ दिया. दोनों प्लेयर्स का स्ट्राइक रेट भी शानदार रहा. इसके साथ ही दोनों खिलाड़ियों ने भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और टीम मैनेजमेंट को प्लेइंग इलेवन चुनने को लेकर एक सिरदर्द दे दिया है.

ध्रुव जुरेल और केएस भरत के खेली शानदार पारी

इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले दो मैच के लिए जिस टीम का ऐलान हुआ है, उसमें केएल राहुल समेत तीन विकेटकीपर बल्लेबाज को शामिल किया गया है. ईशान किशन और केएस भरत की जगह पर ध्रुव जुरेल को चुना गया है. चयन के अगले ही दिन भारत और जुरेल ने शानदार पारी खेली. श्रीकर भरत ने 69 गेंदों में 3 छक्के और 8 चौके की मदद से 64 रन बनाए. उनका स्ट्राइक रेट 92.75 का रहा.

श्रीकर भरत ने की 121 रन की साझेदारी

श्रीकर भरत ने सरफराज खान के साथ चौथे विकेट के लिए 121 रन की साझेदारी की. जब वह आउट हुए तो उस वक्त टीम का स्कोर 331 रन था. केएस भरत के आउट होने के बाद ध्रुव जुरेल क्रीज पर आए. उसके कुछ ही देर बाद सरफराज खान 96 रन की पारी खेलकर आउट होकर पवेलियन लौटे. जुरेल ने इसके बाद मानव सुथार के साथ मिलकर 43 रन की बेहतरीन साझेदारी की.

ध्रुव जुरेल ने मानव सुथार के साथ की बेहतरीन साझेदारी

ध्रुव जुरेल ने तेज गति से बल्लेबाजी की. उन्होंने 38 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्के की मदद से 50 रन बनाए. उनका स्ट्राइक रेट 131.58 का रहा. जुरेल जिस समय आउट हुए थे, उस समय टीम का स्कोर 398 रन था. 22 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज इस समय बेहतरीन फॉर्म में हैं. इससे पहले रणजी ट्रॉफी में केरल के खिलाफ उत्तर प्रदेश के लिए पहली पारी में 63 रन बनाए थे. उस मैच में उन्होंने रिंकू सिंह के साथ 143 रन की साझेदारी की थी और टीम के स्कोर 302 रन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

1 hour ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

1 hour ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

3 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

3 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

3 hours ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

3 hours ago