दुनिया

पाक में ये क्या हुआ! हजारों लोगों की भीड़ जबरन सुप्रीम कोर्ट में घुसी, एक अहमदिया को ‘ईशनिंदा’ से बरी करना नागवार गुजरा

Pakistan Islamabad Protest Update: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में बवाल हो गया. वहां कट्टरपंथियों की भीड़ ने सुप्रीम कोर्ट पर धावा बोल दिया. हजारों मुस्लिम एकत्रित होकर पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश के फैसले के विरोध में हो हल्ला करते हुए सुप्रीम कोर्ट के अंदर घुसने लगे.

इस घटना के वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. बहुत-से सोशल मीडिया यूजर्स पाकिस्तान के फ्यूचर को भी कोस रहे हैं. कहा जा रहा है कि पाकिस्तान में जब कट्टरपंथी भीड़ उग्र होकर सुप्रीम कोर्ट में घुस सकती है तो वहां बांग्लादेश जैसा उत्पात भी हो सकता है. बांग्लादेश में प्रधानमंत्री शेख हसीना को जान बचाकर अपने देश से भागना पड़ा था.

‘राइट टु रिलीजन’ के तहत सुनाया फैसला, भड़के कट्टरपंथी

पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट पर मचे बवाल के पीछे वहां के मुख्य न्यायाधीश (चीफ जस्टिस) काजी फैज ईसा के ईशनिंदा से जुड़े फैसले को वजह बताया जा रहा है. उन्होंने एक अहमदिया व्यक्ति को ‘राइट टु रिलीजन’ के तहत ईशनिंदा के आरोपों से बरी कर दिया था. इससे जमात-ए-इस्लामी और जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम (JUIF) के अगुआ भड़क गए. वे पाकिस्तान के काजी फैज ईसा का इस्तीफा मांगने लगे. इसके अलावा उनकी यह भी मांग थी कि अदालत अपने फैसले को पलट दे.

आक्रोशित भीड़ पाकिस्तान के चीफ जस्टिस द्वार ईशनिंदा से जुड़े एक फ़ैसले से खफा थी. जबरन सुप्रीम कोर्ट में घुस गई.

वॉटर कैनन, आंसू गैस और लाठीचार्ज का सहारा

पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट के सामने मचे बवाल की घटना सोमवार की है, लेकिन मीडिया पर इसके वीडियो अब वायरल हो रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि हजारों कट्टरपंथी मुस्लिमों ने सुप्रीम कोर्ट के बाहर सुरक्षा घेरे को तोड़ दिया और अंदर इमारत तक पहुंच गए. उन्हें कोर्ट में घुसने से रोकने के लिए पुलिस-बल ने वॉटर कैनन, आंसू गैस और लाठीचार्ज का सहारा लिया.

फैसले की समीक्षा के लिए 7 सितंबर तक का वक्त

पुलिस-सुरक्षाबलों द्वारा रोके जाने पर भी बवाल शांत नहीं हुआ. वहां प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे संगठन आलमी मजलिस ने अब सुप्रीम को अपने फैसले की समीक्षा के लिए 7 सितंबर तक का वक्त दिया है. उनका कहना है कि अहमदिया व्यक्ति को ‘Right to Religion’ के तहत ईशनिंदा के आरोपों से बरी करना गलत है और उसे सरेआम फांसी दी जाए.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

मंदिर के कोनों में जमी तेल की जिद्दी चिपचिपाहट? किचन की इस 1 चीज से 5 मिनट में चमकेगा पूजा घर

Mandir Cleaning Tips: नवरात्रि से पहले मंदिर की तेल-चिकनाई और धुएं का कालापन हटाएं रसोई…

32 minutes ago

19 रन की जीत, 19वां गोल्ड! एशियन गेम्स फाइनल में PAK को भारत ने चटाई धूल

Asian Games 2026 Final: भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर पुरुष क्रिकेट में…

51 minutes ago

खेत में बिछे करंट वाले तार बने मौत का जाल, 3 लोगों की मौत; एक गंभीर

Sitamarhi Electric Shock Accident: बिहार के सीतामढ़ी में जंगली सूअरों से फसल बचाने के लिए…

54 minutes ago

सड़क किनारे कान पकड़कर खड़े रहे युवक, जानिए रात 1 बजे झारखाली की सड़क पर क्या हुआ बवाल?

West Bengal News: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में झारखाली कोस्टल पुलिस ने…

1 hour ago

43वीं मंजिल, बुक किया कमरा और फिर लगाई छलांग… नोएडा के सुपरनोवा में युवक की मौत; देखें VIDEO

Noida Supernova Society Suicide: नोएडा सेक्टर-94 की सुपरनोवा सोसाइटी में 43वीं मंजिल से छलांग लगाकर…

1 hour ago

साइकिल के पंचर से JCB के टायर तक, नैनीताल की ‘टायर डॉक्टर’ की कहानी

Female Mechanic Kamla Negi: उत्तराखंड के नैनीताल में कमला नेगी साइकिल से लेकर JCB तक…

1 hour ago