खेल

Eng Vs Pak: Harry Brook ने दर्ज किया बड़ा रिकॉर्ड, 34 साल बाद इंग्लैंड की तरफ से जड़ा तिहरा शतक

पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत में हलचल तेज कर दी है. मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में गुरुवार को पाकिस्तान के खिलाफ हैरी ब्रूक ने ट्रिपल सेंचुरी जड़ी. हैरी ब्रूक 34 साल (1990 के बाद) में टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक लगाने वाले इंग्लैंड के पहले क्रिकेटर और कुल मिलाकर छठे इंग्लिश बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने यहां मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट के चौथे दिन यह उपलब्धि हासिल की.

दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने इंग्लैंड के लिए तिहरा टेस्ट शतक बनाने वाले लियोनार्ड हटन (1938 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 364 रन), वॉली हैमंड (1933 में न्यूजीलैंड के खिलाफ नाबाद 336 रन), ग्राहम गूच (1990 में भारत के खिलाफ 333 रन), एंडी सैंडहॅम (1930 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 325 रन), जॉन एडरिच (1965 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 310 रन) की सूची में शामिल हो गए.

वहीं, वेस्टइंडीज के महान खिलाड़ी ब्रायन लारा के नाम टेस्ट क्रिकेट में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का सर्वकालिक रिकॉर्ड है, जिन्होंने 2004 में एंटीगा में इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 400 रन बनाए थे. इसके अलावा, ब्रूक ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज दूसरा तिहरा शतक जड़ा. उनसे पहले वीरेंद्र सहवाग ने 278 गेंदों में यह कारनामा किया था, जबकि ब्रूक ने 310 गेंदें में अपना तिहरा शतक पूरा किया.

ब्रूक ने सैम अयूब की गेंद पर आउट होने से पहले 322 गेंदों में 29 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 317 रनों की शानदार पारी खेली. उनकी शानदार पारी की बदौलत इंग्लैंड ने 823/7 का विशाल स्कोर बनाकर अपनी पारी घोषित की और 267 रनों की बढ़त हासिल की.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

5 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

6 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

6 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

7 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

8 hours ago