खेल

IND vs ENG: भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, 3 अनकैप्ड प्लेयर को मिली जगह

IND vs ENG 5 Match Test Series: अगले साल इंग्लैंड की टीम भारत के दौरे पर आएगी. इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने जनवरी के अंत में होने वाले भारत दौरे के लिए अपनी 16 सदस्यी टीम की घोषणा कर दी है. 25 जनवरी से इस दौरे की शुरुआत होगी. दोनों देशों के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. हैदराबाद में सीरीज का पहले टेस्ट मैच खेला जाएगा. बेन स्टोक्स की अगुवाई में इंग्लैंड की टीम भारत के खिलाफ उतरेगी. इस सीरीज के लिए पहली बार 20 साल के अनकैप्ट प्लेयर शोएब बशीर को टीम में जगह दी गई है.

भारत दौरे के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान

भारत दौरे के लिए तीन अनकैप्ड प्लेयर को भी टीम में जगह मिली है. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में समरसेट के लिए खेलने वाले 20 वर्षीय स्पिन गेंदबाज शोएब बशीर को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है. शोएब बशीर के नाम फर्स्ट क्लास करियर में खेले गए 6 मैच में 10 विकेट दर्ज है. शोएब तीन अनकैप्ड प्लेयरों में से एक हैं. इसके अलावा बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज टॉम हार्टले और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन को भी पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है. टॉम हर्टले और गस एटकिंसन वाइट गेंद क्रिकेट में इंग्लैंड के लिए खेल चुके हैं.

All set for India! 💪

Our 16-player squad for the five-Test series 🏏

🇮🇳 #INDvENG 🏴󠁧󠁢󠁥󠁮󠁧󠁿 | #EnglandCricket pic.twitter.com/z7UjI634h1

— England Cricket (@englandcricket) December 11, 2023

स्टोक्स समेत तीन खिलाड़ी की इंजरी के बाद वापसी

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बेन स्टोक्स की वापसी हुई है. बेन स्टोक्स ने पिछले महीने अपने घुटने की सर्जरी कराई थी. हालांकि, अब देखना होगा कि वह मैच में गेंदबाजी करते हैं या नहीं.  वहीं ओली पोप और जैक लीज भी इंजरी के बाद टीम में वापसी कर रहे हैं. ओली पोप कराची में अपने टेस्ट डेब्यू में सात विकेट लेकर सबको चौंका दिया था. उन्हें स्पिनर के विकल्प के रूप में टीम में जगह दी गई है.

ये भी पढ़ें- ICC Player of The Month: ट्रेविस हेड ने जीता प्लेयर ऑफ द मंथ का अवार्ड, मैक्सवेल और शमी के हाथ लगी निराशा

भारत के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम

बेन स्टोक्स (कप्तान), रेहान अहमद, जेम्स एंडरसन, गस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो, शोएब बशीर, हैरी ब्रूक, जैक क्रॉली, बेन डकेट, बेन फॉक्स, टॉम हार्टले, जैक लीज, ओली पोप, ओली रॉबिन्सन, जो रूट, मार्क वुड.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

गोल्ड की तैयारी या ब्रॉन्ज पाकर संतुष्टि? जानिए एशियाई खेलों में भारत की उम्मीदों के अटकने की पूरी कहानी

एशियाई खेलों को देखते हुए एक अजीब सी निराशा घेर लेती है. जिन स्पर्धाओं में…

14 minutes ago

दलित नुमाइंदगी से सत्ता तक: मायावती ने कैसे बदली उत्तर प्रदेश की राजनीति?

जानिए कैसे मायावती ने दलित नुमाइंदगी को राजनीतिक ताकत में बदला और उत्तर प्रदेश में…

24 minutes ago

‘बहुत पीछे तो नहीं हैं…’ राहुल के तंज पर ठहाकों से गूंजी CWC मीटिंग, खड़गे ने थरूर की भी ली चुटकी

CWC Meeting: कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में हल्के-फुल्के पल देखने को मिले. खड़गे ने…

45 minutes ago

ड्रग्स, पैसा और तमंचा: घाटी में क्या है पाकिस्तान का प्लान ‘गैंगस्टर’? खुला हाइब्रिड क्राइम मॉडल

Jammu Kashmir Pakistan New Conspiracy: घुसपैठ में नाकाम पाकिस्तान अब जम्मू-कश्मीर के युवाओं को आपराधिक…

53 minutes ago

IAS से इस्तीफा देकर दिव्या मित्तल ने थामा राजनीति का दामन, जानिए अफसर से नेता बने कितने हुए पास और कितने फेल

IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने नौकरी छोड़ राजनीति में एंट्री का ऐलान किया है. जानें…

58 minutes ago

सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट तैयार, अगले हफ्ते होगी सुनवाई

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते सुनवाई…

1 hour ago