देश

Article 370 Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने अनुच्छेद 370 के खात्मे को बताया सही तो इस कांग्रेसी नेता ने तारीफ में कही ये बात

Article 370 Supreme Court: अनुच्छेद 370 आज से इतिहास बन गया है. भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ वाली सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ ने आज इसको लेकर ऐतिहासिक फैसला सुनाया है. मोदी सरकार के अनुच्छेद 370 हटाने वाले फैसले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में कई याचिकाएं दायर की गई थीं. इस मामले में आज सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि मोदी सरकार द्वारा किया गया फैसला जायज था और यह लागू रहेगा. इसके साथ ही जम्मू कश्मीर की नेशनल कॉन्फ्रैंस और पीडीपी जैसी पार्टियों में शोक की लहर दौड़ गई. कई विपक्षी दलों ने भी सरकार के इस फैसले पर सवाल खड़े किए थे, लेकिन आज सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सभी सवालों पर ब्रेक लग गया है. इस दौरान कांग्रेस के एक नेता ने भी इसे भविष्य के लिहाज से बेहतरीन फैसला बताया है.

इस फैसले को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मिलिंद देवरा ने सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद खुशी जताई है. उन्होंने ट्वीट करके सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया. कांग्रेस नेता मिलिंद देवरा ने एक्स पर लिखा, “मैं सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करता हूं, इससे राजनीतिक संकट भी कम होगा.” इसके साथ ही देवरा ने फैसले को लेकर एक लंबी पोस्ट लिखी है, जिसमें उन्होंने कहा है कि आर्टिकल 370 हटने के बाद घाटी के विकास में तेजी आई है.

यह भी पढ़ें-Delhi Excise Policy: संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, नहीं मिली राहत, अब इतने दिनों के लिए बढ़ी न्यायिक हिरासत

मिलिंग देवरा ने एक्स पर लिखा पोस्ट

मिलिंद देवरा ने अपने एक्स के पोस्ट पर अनुच्छेद 370 और जम्मू कश्मीर को लेकर कहा है कि भारत के संविधान के अनुच्छेद 370 का उद्देश्य हमेशा एक अस्थायी प्रावधान था और इसे रद्द करने से हम दूरगामी परिणामों के साथ-साथ एक महत्वपूर्ण संवैधानिक विकास की ओर बढ़ रहे हैं. देवरा ने कहा कि मैंने भी अनुच्छेद 370 को हटाने का समर्थन किया था, लेकिन यह सभी पक्षों से बातचीत करके और कश्मीर के लोगों पर बिना गैरजरूरी पाबंदियों को थोपे बिना किया जा सकता था.

यह भी पढ़ें-‘विधानसभा में सवारकर की तस्वीर है स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान’, कांग्रेस नेता बीके हरिप्रसाद ने दिया विवादित बयान

मिलिंद देवरा ने दिया बड़ा बयान

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि अनुच्छेद 370 के हटने के पहले भी मैं कश्मीर गया हूं, लेकिन अब देखता हूं कि महिलाओं के कामकाज करने में भागीदारी बढ़ी है, यह एक उत्साह बढ़ाने वाला टेंड है. देवरा ने आगे कहा है कि हालांकि कुछ लोग ऐसे हैं, जो मानते हैं कि उनका नुकसान हुआ है. मगर ऐसे लोगों को यह अहसास करवाना होगा कि उनका भारत से नाता क्या है और कैसे पाकिस्तान एक असफल देश रहा है. बता दें कि पहले जम्मू कश्मीर के प्रशासनिक अधिकारी और आईएएस  शाह फैसल भी सुप्रीम कोर्ट के फैसले की तारीप कर चुके हैं.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

5 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago