होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
अखिलेश यादव और डिंपल यादव (फोटो ट्विटर)
Akhilesh and Dimple Love Story: दुनियाभर में 14 फरवरी के दिन (मंगलवार) को वैलेंटाइन डे मनाया जाएगा. यह दिन प्रेमी-प्रेमिका के बेहद खास होता है. कई लोग इस दिन अपने प्यार की कहानी को याद करते हैं. वैलेंटाइन डे नजदीक है तो हम आपको उस शख्स की कहानी बताएंगे जिसकी कहानी एक दम फिल्मी है. कहानी है उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव. जिन्हें अपने प्यार को पाने के लिए थोड़ा संघर्ष करना पड़ा क्योंकि परिवार शादी के लिए तैयार नहीं था.
अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव की राजनीति के बारे में तो हर कोई जानता है लेकिन उनके बीच की फिल्मी लव स्टोरी को बहुत कम लोग जानते हैं. इन दोनों की मुलाकात समान्य तरीके से एक कॉमन दोस्त के जरिए पार्टी में हुई थी लेकिन इस मुलाकात में ही अखिलेश को डिंपल यादव पसंद आ गई थीं.
दरअसल अखिलेश यादव की जब पहली बार डिंपल यादव से मुलाकात हुई थी तब वह मजह 21 साल के थे और कॉलेज में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे. वहीं डिंपल यादव सिर्फ 17 साल की थीं. बताया जाता है कि अखिलेश पहली मुलाकात में ही डिंपल को दिल दे बैठे थे जिसके बाद दोस्त की पार्टी में दोनों के बीच दोस्ती हो गई. उस दौरान दोनों के बीच में काफी समय तक बातचीत हुई.
कहते है ना हर प्रेम कहानी के बीच में मुश्किल समय भी आता है. अखिलेश की जिंदगी में वह मुश्किल समय जब आया तब उन्हें पढ़ाई के लिए विदेश जाना पड़ा था. इसकी वजह से दोनों का मिलना बंद हो गया. अखिलेश आगे की पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया चले गए. हालांकि इसके बावजूद भी यह दोनों एक दूसरे को नहीं भूले और खत के जरिए दोनों की बातचीत होने लगी क्योंकि उस समय ज्यादा फोन नहीं हुआ करते थे. अखिलेश भी ऑस्ट्रेलिया से डिंपल को अपने दिल का हाल बताने के लिए लव लेटर भेजते थे. इसी तरह से दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा.
यह भी पढ़ें- “PM मोदी मेरी बेइज्जती करते हैं, मेरा अपमान करने से कुछ नहीं होगा, सच सामने आएगा”, राहुल गांधी ने साधा निशाना
डिंपल यादव और अखिलेश यादव ने एक दूसरे को 4 साल तक डेट किया था. इसके बाद जब वह पढ़ाई खत्म करने के बाद ऑस्ट्रेलिया से वापस लौटे तो माता-पिता उन पर शादी के लिए दबाव बनाने लगे, तब अखिलेश ने सबसे पहले डिंपल के बारे में अपनी दादी को बताया लेकिन अखिलेश के पिता मुलायम सिंह यादव इस रिश्ते के खिलाफ हो गए. बताते हैं मुलायम सिंह को डिंपल पसंद नहीं थी वजह थी कि वो दूसरी जाति से थीं. वहीं डिंपल के पिता भी इस शादी के लिए राजी नहीं थे.
काफी समय बीतने के बाद भी अखिलेश और डिंपल अपनी जिद पर अड़े रहे और एक दिन मुलायम सिंह अपने बेटे की जिद के आगे झुक गए और उन्होंने अखिलेश यादव को डिंपल से शादी की इजाजत दे दी. जिसके बाद दोनों 24 नवंबर 1999 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए.
CWC Meeting: कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में हल्के-फुल्के पल देखने को मिले. खड़गे ने…
Jammu Kashmir Pakistan New Conspiracy: घुसपैठ में नाकाम पाकिस्तान अब जम्मू-कश्मीर के युवाओं को आपराधिक…
IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने नौकरी छोड़ राजनीति में एंट्री का ऐलान किया है. जानें…
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते सुनवाई…
Indore Contaminated Water Deaths: इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पानी कांड मामले की सच्चाई अब जनता…
Monsoon Withdrawal: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर-पश्चिम भारत से मानसून लौट रहा है. IMD के अनुसार मानसून…