खेल

FIFA WC: क्वार्टर फाइनल के आखिरी दो मैच, कौन मारेगा बाजी?

FIFA: क्रोएशिया और अर्जेंटीना ने दो पेनल्टी शूटआउट के बाद 2022 फीफा वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है, जबकि अन्य दो टीमें कौन सी होंगी ये आज देर रात पता चल जाएगा. मोरक्को पहले मैच में पुर्तगाल (Portugal vs Morocco) से भिड़ेगा. बता दें, मोरक्को अभी तक एक भी मैच नहीं हारी है. जबकि पुर्तगाल ग्रुप एच में शीर्ष पर रहा लेकिन ग्रुप चरण का अपना अंतिम मैच दक्षिण कोरिया से हार गया. अंतिम क्वार्टर फाइनल मुकाबला फ्रांस को इंग्लैंड (France vs England) के बीच खेला जाना है, जो इस टूर्नामेंट में सबसे रोमांचक मुकाबलों में से एक होने वाला है.

मोरक्को टूर्नामेंट में अब तक अजेय है. उसने क्रोएशिया के खिलाफ 0-0 से ड्रॉ खेला और ग्रुप चरण में बेल्जियम और कनाडा के खिलाफ जीत दर्ज की और ग्रुप एफ में शीर्ष पर रही. अफ्रीकी देश ने इसके बाद अंतिम 16 में पेनल्टी शूटआउट में स्पेन को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई.

फीफा के मैच आज किसके बीच खेले जाएंगे?

फीफा वर्ल्ड कप 2022 के क्वार्टर फाइनल में आज 2 मुकाबले खेले जाएंगे. पहला मैच मोरक्को vs पुर्तगाल और दूसरा इंग्लैंड vs फ्रांस के बीच होगा. भारतीय समय के हिसाब से मोरक्को और पुर्तगाल के बीच मुकाबला रात के 08:30 बजे से शुरू होगा. वहीं इंग्लैंड और फ्रांस के बीच दूसरा मैच देर रात साढ़े 12 बजे से शुरू होगा.

ये भी पढ़ें: WATCH: ये वीडियो देखकर फुटबॉल फैंस हुए इमोशनल, हार के बाद खूब रोए Neymar… आंखों से निकले आंसू

हर किसी की नजर क्रिस्टियानो रोनाल्‍डो पर होगी

बता दें, फीफा ट्रॉफी अपनी टीम के नाम करने के लिए क्रिस्टियानो रोनाल्‍डो के पास ये आखिरी मौका है, क्योंकि इस टूर्नामेंट के बाद शायद रोनाल्‍डो संन्यास लेले. फीफा वर्ल्ड कप की दीवानगी पूरी दुनिया में दिख रही है. रोनाल्डो की फैन फॉलोइंग दुनिया भर में है. फैंस अपने फेवरेट सितारे और टीम को जोरदार तरीके से सपोर्ट कर रहे हैं.

ब्राजील का खेल खत्म

टूर्नामेंट में एक बार फिर बड़ा उलटफेर हुआ है. पांच बार के फीफा विश्व कप विजेता ब्राजील को शुक्रवार रात (9 दिसंबर) को क्रोएशिया के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा. पहले क्वार्टर फाइनल मैच में क्रोएशिया ने ब्राजील को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है. दुनिया की नंबर 1 टीम ब्राजील इस साल कतर में खिताब जीतने की प्रबल दावेदार थी, लेकिन अब करारी हार के बाद वह खाली हाथ अपने देश लौट रही है. ऐसे में आज के ये दोनों मुकाबले काफी टक्कर के होने वाले हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

Amit Kumar Jha

Recent Posts

बिहार पुलिस सिपाही भर्ती का फाइनल रिजल्ट आउट: कैटेगरी-वाइज कटऑफ जारी, इस डायरेक्ट लिंक से चेक करें नाम

Bihar Police Result: बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल जीडी परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है.…

5 minutes ago

World Mental Health Day: डिप्रेशन और तनाव को कोसों दूर रखेगा बस रोज का ये छोटा सा नियम

Meditation Benefits: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जानिए कैसे नियमित ध्यान आपके मानसिक तनाव को…

21 minutes ago

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में धारा 163 लागू: त्योहारों पर पुलिस का कड़ा पहरा, घर से निकलने से पहले जान लें क्या हैं पाबंदियां

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में त्योहारों के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट…

24 minutes ago

लाहौर बना महिलाओं के लिए ‘डेंजर जोन’: 8 महीने में रेप के 498 मामले दर्ज, हर 6 घंटे में एक महिला शिकार

अल्पसंख्यक अधिकारों के लिए काम करने वाली संस्था 'वॉयस ऑफ पाकिस्तान माइनॉरिटी' की रिपोर्ट के…

37 minutes ago

Dhruv Rathee Detain: जंतर-मंतर प्रोटेस्ट से पहले प्रशासन का बड़ा क्रैकडाउन, हिरासत में लिये गए जर्मनी से लौटे यूट्यूबर ध्रुव राठी

Dhruv Rathee Detained: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और यूट्यूबर ध्रुव राठी को जंतर-मंतर प्रोटेस्ट से पहले…

42 minutes ago