खेल

FIFA: वर्ल्ड कप में बड़ा उलटफेर; मोरक्को से हारकर बाहर हुआ स्पेन, पुर्तगाल से बुरी तरह हारा स्विट्जरलैंड

Morocco vs Spain FIFA World Cup 2022 Highlights: ग्रुप स्टेज के बाद अब बड़े उलटफेर का दौैर राउंड ऑफ 16 में भी जारी है. मोरक्को ने फीफा वर्ल्ड कप 2022 के क्लार्टर फाइनल में जगह बना ली है और स्पेन को बाहर का रास्ता दिखा दिया. ये मैच बेहद रोमांचक रहा क्योंकि निर्धारित समय तक दोनों टीमों का स्कोर 0-0 था, जिसके बाद पेनल्टी शूटआउट का साहार लिया गया. यहां तक मुकाबला बराबरी का रहा लेकिन शूटआउट में मोरक्को का बोलबाला रहा. मोरक्को के जीत के हीरो गोलकीपर यासिन बोनो रहे. पूर्व विश्व चैंपियन स्पेन का इस तरह बाहर होना फुटबॉल फैंस के लिए बड़ा झटका था. बात अगर मुकाबले की के तो मैच में निर्धारित 90 मिनट ड्रॉ रहा, फिर एक्स्ट्रा टाइम भी ड्रॉ रहा और उसके बाद पेनल्टी शूटआउट में मोरोक्को ने पूर्व विश्व चैंपियन स्पेन को हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया.

ऐसा रहा शूटआउट

अब्देलहमिद सबिरी (मोरक्को)- गोल
पाब्लो सराबिया (स्पेन)- पेनल्टी मिस
हकीम जिएच (मोरक्को)- गोल

कार्लोस सोलर (स्पेन)- पेनल्टी मिस
बी. बेनाउन (मोरक्को)- पेनल्टी मिस
सर्जियो बुस्केट्स (स्पेन)- पेनल्टी मिस
अशरफ हकीमी (मोरक्को)- गोल

ये भी पढ़ें: FIFA World Cup 2022: भारत में कम है FIFA वर्ल्ड कप 2022 का क्रेज? टीवी रेटिंग्स में आई बड़ी गिरावट

पुर्तगाल 16 साल बाद क्वार्टर फाइनल में, बुरी तरह हारा स्विट्जरलैंड

क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम पुर्तगाल क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने में कामयाब हुई है. पुर्तगाल ने स्विट्जरलैंड को 6-1 से हराया. अब क्वार्टरफाइनल में पुर्तगाल का सामना मोरक्को से होगा जिसने फ्रांस को हराकर बड़ा उलटफेर किया था. पुर्तगाल लगातार अटैकिंग मोड में खेल रही थी जिसका उन्हें फायदा मिला. मैच में एक भी पल ऐसा नहीं लगा कि स्विट्जरलैंड कमबैक कर पाएगी. वहीं गोंकालो रामोस ने शानदार खेल दिखाते हुए वर्ल्ड कप की पहली हैट्रिक लगाई. हैरान करने वाली बात ये रही कि रोनाल्डो को कोच नें स्टार्टिंग इलेवन में शामिल नहीं करने का बड़ा फैसला लिया था. वो मैच के 72वें मिनट मैदान पर आए. हालांकि तब तक पुर्तगाल मे पूरी तरह से मैच को अपने काबू में कर लिया था.

-भारत एक्सप्रेस 

Amit Kumar Jha

Recent Posts

अमेरिका से कनाडा तक दिवाली की धूम, जगमग हुए शहर; न्यू जर्सी में रामलीला तो टोरंटो में लगा स्ट्रीट मेला

Diwali Celebration America: अमेरिका और कनाडा के कई शहरों में दिवाली का जश्न धूमधाम से…

1 minute ago

गुरनूर बरार की कातिलाना गेंदबाजी! दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड 134 रन पर ढेर

India Vs New Zealand 2nd ODI: भारत ने हेनरी स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे…

12 minutes ago

Ghaziabad Blast में आतंकी कनेक्शन! ‘तहरीक-उल-मुजाहिदीन’ के नाम से वीडियो वायरल, पुलिस और एजेंसियां अलर्ट

Ghaziabad Police Chowki Blast: गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाके के बाद सोशल मीडिया…

21 minutes ago

मोहम्मद शमी: टेस्ट क्रिकेट ने उन्हें छोड़ दिया, उन्होंने क्रिकेट को नहीं

Mohammed Shami Retirement: मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है.…

1 hour ago