खेल

Anshuman Gaekwad: पूर्व भारतीय खिलाड़ी और कोच अंशुमान गायकवाड़ का कैंसर से निधन; पाकिस्तान को इस तरह से दिया था कभी न भूलने वाला जख्म

Anshuman Gaekwad: बुधवार को भारत के पूर्व क्रिकेटर अंशुमान गायकवाड़ का कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद निधन हो गया. वह 71 वर्ष के थे. उनके निधन से खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है. वह पिछले महीने देश लौटने से पहले लंदन के किंग्स कॉलेज अस्पताल में ब्लड कैंसर का इलाज करा रहे थे. वह 2000 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में उपविजेता रही भारतीय टीम के कोच भी थे. गायकवाड़ ने भारत के लिए 40 टेस्ट और 15 वनडे मैच खेले.

बीसीसीआई ने भी दी थी मदद

गायकवाड़ ने 22 साल के करियर में 205 प्रथम श्रेणी मैच भी खेले. बाद में उन्होंने भारतीय टीम के कोच का पद संभाला. उनके शानदार पल 1998 में शारजाह में और फिरोजशाह कोटला में एक टेस्ट मैच में आए, जब अनिल कुंबले ने 1999 में पाकिस्तान के खिलाफ एक पारी में सभी 10 विकेट हासिल कर लिए थे. बता दें कि हाल ही में बीसीसीआई ने गायकवाड़ के इलाज के लिए एक करोड़ रुपए की सहायता राशि की आर्थिक मदद भी की थी. इसके अलावा 1983 विश्व कप विजेता टीम के सदस्यों ने भी उनकी आर्थिक मदद के लिए आगे हाथ बढ़ाया था.

ये भी पढ़ें-Israel Hamas War: इजरायल ने ईरान पर की बड़ी कार्रवाई! हमले में हमास चीफ Ismail Haniyeh ढेर

कोचिंग भी दे चुके हैं टीम इंडिया को

सलामी बल्लेबाज अंशुमन गायकवाड़ अपनी डिफेंसिव टेक्निक के लिए जाने जाते थे. बता दें कि अंशुमन गायकवाड़ उस समय भी टीम इंडिया के कोच थे जब अनिल कुंबले ने दिल्ली के फिरोजशाह कोटला में पाकिस्तान के खिलाफ 1999 में टेस्ट पारी में 10 विकेट चटकाए थे. युवा हरभजन सिंह ने उनके नेतृत्व में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया और जिस तरह से उन्होंने खुद को पेश किया, उसके लिए वह हमेशा ‘अंगशु सर’ के बारे में पूरी निष्ठा से बात किया करते थे. 1974 और 1984 के बीच भारतीय टीम में सुनील गावस्कर के साथी के रूप में दूसरे सलामी बल्लेबाज की भूमिका के लिए चेतन चौहान और उनके बीच प्रतिद्वंद्विता रही.

दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर के माने जाते थे दायां हाथ

अंशुमान गायकवाड़ ने दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर के साथ ओपनिंग भी की है. उनको उस समय सुनील गावस्कर का दायां हाथ माना जाता था. अंशुमन गायकवाड़ ने सितंबर 1983 में पाकिस्तान के खिलाफ एक ऐसी पारी खेली थी, जिसे कोई भी भारतीय फैन कभी नहीं भूल पाएगा. अंशुमन गायकवाड़ ने सितंबर 1983 में खेले गए जालंधर टेस्ट मैच में 671 मिनट तक बल्लेबाजी कर पाकिस्तानी गेंदबाजों को परेशान करके रख दिया था. क्योंकि तब अंशुमन गायकवाड़ ने 436 गेंदों में 201 रन बनाए थे, जिसमें 17 चौके शामिल रहे.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

पीएम मोदी की मछुआरों को बड़ी सौगात: हजारों करोड़ की योजनाओं को मंजूरी, चेन्नई फिशिंग हार्बर होगा हाईटेक

PM Matsya Sampada Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के मछुआरों और तटीय समुदायों के…

3 minutes ago

‘पुरुषों को भी बनना होगा महिलाओं की सफलता का संबल…’ Miss and Mrs UN कार्यक्रम में प्रो. (डॉ.) रचना सम्‍मानित, दिया प्रेरक संदेश

MISS AND MRS UNITED NATIONS 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के क्राउन प्लाजा होटल, रोहिणी में…

56 minutes ago

हवा में मचा हड़कंप; इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक से लगी आग, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6115 में एक…

1 hour ago

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: UP पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक हटी

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 की फाइनल आंसर की को चुनौती देने…

1 hour ago

दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज: तेज हवाओं से मिली राहत, जल्द पड़ सकती है ठंड की आहट

Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं और बादलों की वजह से मौसम ने…

1 hour ago

पाकिस्तान में क्या हो रहा है? इमरान की पार्टी पर शहबाज सरकार का बड़ा एक्शन, खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी लागू

Pakistan Emergency in Khyber Pakhtunkhwa: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में इमरजेंसी लागू कर दी…

2 hours ago