India News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्थित सर्वोच्च न्यायालय (SC) की सात जजों की संविधान पीठ SC-ST श्रेणियों के भीतर उप-वर्गीकरण की वैधता पर फैसला सुनाएगी. संवाददाता ने बताया कि इस मामले पर फैसला गुरुवार, 1 अगस्त को आएगा.
CJI डी वाई चंद्रचूड की अध्यक्षता वाली 7 जजों की संविधान पीठ 1 अगस्त को यह तय करेगी कि क्या अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति श्रेणियों के लिए उप-वर्गीकरण की अनुमति दी जा सकती है?
इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट य़ह भी तय करेगा कि क्या राज्य विधानसभाएं अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति श्रेणियों के भीतर उप-वर्गीकरण शुरू करने में सक्षम हैं.
सात जजों की संविधान पीठ में CJI डी वाई चंद्रचूड़ के अलावा जस्टिस बी आर गवई, विक्रम नाथ, जस्टिस बेला एम त्रिवेदी, जस्टिस पंकज मिथल, जस्टिस मनोज मिश्रा और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा शामिल हैं.
यह भी पढिए- प्रवासी भारतीयों को दोहरी नागरिकता की मांग वाली याचिका अदालत ने कर दी खारिज, कहा— ये अधिकार संसद के पास
– भारत एक्सप्रेस
IMD के मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, देश के कई राज्यों में बारिश, तेज हवाओं और…
चार दिवसीय लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत आज 13 नवंबर 2026 को नहाय-खाय…
13 नवंबर 2026 को धृति योग और बुधादित्य योग का विशेष संयोग बन रहा है.…
Sleep Apnea Fatty Liver Connection: रात में तेज खर्राटे लेना, सोते समय बार-बार सांस रुकना…
DU PhD Admission 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 की पीएचडी प्रवेश परीक्षा की…
UP Roadways Record: दिवाली के दौरान 6 से 11 नवंबर तक यूपी रोडवेज की बसों…