Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Israel Hamas War: इजरायल ने ईरान पर की बड़ी कार्रवाई! हमले में हमास चीफ Ismail Haniyeh ढेर

ईरान के इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने एक बयान में इसकी पुष्टि की है.

Ismail Haniyeh

फोटो-सोशल मीडिया

Israel Hamas War: इजरायल ने ईरान पर बड़ी कार्रवाई करते हुए हमास चीफ इस्माइल हनियेह को ढेर कर दिया है. न्यूज एजेंसी पीटीआई ने एपी की रिपोर्ट के मुताबिक जानकारी दी है कि ईरान के सरकारी टीवी का कहना है कि हमास नेता इस्माइल हानियेह की तेहरान में हत्या कर दी गई.

तो वहीं ईरान के इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने एक बयान में पुष्टि करते हुए कहा है कि तेहरान में उनके आवास को निशाना बनाने के बाद हमास प्रमुख इस्माइल हनियेह और उनके एक गार्ड की मौत हो गई है.

ईरान के इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के मुताबिक, हमला बुधवार तड़के किया गया गया था. गौरतलब है कि मंगलवार को हनियेह, ईरान के नए राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे. बताया जा रहा है कि इस मौके पर उन्होंने ईरान के सर्वोच्च नेता से भी मुलाकात की थी. तो वहीं इस्लामवादी गुट ने इस्माइल हनियेह की मौत पर शोक व्यक्त किया है. इसके अलावा हमास ने कहा है कि उसके शीर्ष नेता इस्माइल हनियेह ईरान की राजधानी तेहरान में मारे गए हैं.

ये भी पढ़ें-क्वाड का अगला शिखर सम्मेलन भारत में; मंत्रियों ने किया स्वागत, शामिल हो सकते हैं अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन

इजरायल ने लिया 7 अक्टूबर का बदला

ईरानी राज्य टेलीविजन पर विश्लेषकों ने इस हत्या के लिए के इजरायल को जिम्मेदार ठहराया है. इसके अलावा ये भी कहा जा रहा है कि पिछले साल 7 अक्टूबर की आधी रात को हमास आतंकवादियों ने इजरायल पर हवाई हमले किए थे जिसमें करीब 1,200 लोगों की मौत हो गई थी. इसी हमले के बाद इजरायल ने हमास के खिलाफ जंग छेड़ रखी है और लगातार हमले किए जा रहे हैं. इजरायली सेना लगातार गाजा में हमास के खिलाफ सैन्य कार्रवाई कर रही है.

तो वहीं हनियेह की हत्या को लेकर इस वजह से चर्चा और हो रही है क्योंकि यह घटना ईरान के नए राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में हनियेह की उपस्थिति और मंगलवार को ईरान के सर्वोच्च नेता के साथ उनकी बैठक के बाद हुई.

तत्काल किसी ने नहीं ली है जिम्मेदारी

फिलहाल हत्या की जिम्मेदारी तत्काल किसी ने नहीं ली, लेकिन इजरायल पर शक किया जा रहा है. क्योंकि इजरायल ने 7 अक्टूबर को हमास के हमले के बाद इस्माइल हनियेह और हमास के अन्य नेताओं को मारने की कसम खाई थी. हालांकि कई मीडिया रिपोर्ट्स में इजरायल द्वारा ही हमले में हनियेह की हत्या का दावा किया जा रहा है. फिलहाल ईरान ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है कि आखिर हनियेह की हत्या कैसे हुई.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital