खेल

Team India: ‘ऋषभ मोटे हैं’, इस पाकिस्तानी ने Rishabh Pant की फिटनेस पर उठाए सवाल

Salman But On Rishabh Pant Fitness: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और बल्लेबाज सलमान बट को लगता है कि भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant)  का वजन अधिक है. बट ने चटगांव में बांग्लादेश के खिलाफ चल रहे पहले टेस्ट की पहली पारी में पंत के बल्लेबाजी प्रदर्शन के बारे में बात करते हुए यह टिप्पणी की. बट ने कहा कि पंत नए शॉट खेलने की कोशिश करते हैं, और दावा किया कि अगर वह फिट होते तो उनके लिए उन शॉट्स को खेलना आसान होता है. बता दें, पंत ने बांग्लादेश के खिलाफ मैच की पहली पारी में 45 गेंदों पर 46 रन बनाए थे.

पंत मोटे हैं इसलिए नहीं खेल पाते कई शॉट

बट ने कहा, ‘ऋषभ पंत जिस तरह से खेलना चाहता था, वह खेल रहा था. लेकिन उसने कुछ नया किया और आउट हो गया. यह अजीब तरह से आउट होना था क्योंकि गेंद स्टंप को लगने से पहले बल्ले, पैड से टकराई. मैं हमेशा ऋषभ पंत की फिटनेस पर बात करता हूं क्योंकि वह जिस तरह के शॉट खेलता है और कुछ नया करने की कोशिश करता है, अगर वह फिट होता तो उसके लिए उन शॉट्स को खेलना आसान होता है. मुझे लगता है कि उसका वजन ज्यादा है जो उसे दिक्कत दे रहा है. इस वजह से, वो मैदान पर बहुत फुर्तीला नहीं है.

ये भी पढ़ें: FIFA WC: फर्नांडो सैंटोस की ये गलती पड़ी महंगी! हार के बाद मचा हाहाकार… अब हुई विदाई

पूर्व पाकिस्तानी कप्तान ने उठाए सवाल

बता दें ऋषभ पंत मेहदी हसन मिराज की गेंद पर बोल्ड हुए थे. पंत अच्छी लय में नजर आए थे लेकिन एक खराब शॉट ने उनकी मेहनत को खराब कर दिया. जिसके बाद बट ने उनकी फिटनेस के मुद्दे को हवा दी है. पंत की बांग्लादेश के खिलाफ पारी ने भारत को 404 के कुल स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. जब वह क्रीज पर आए थे, तब भारत ने शुभमन गिल, केएल राहुल और विराट कोहली के विकेट खोने के बाद 3 विकेट पर महज 48 रन बनाए थे. बांग्लादेश शीर्ष पर था, लेकिन पंत के जवाबी हमले ने मैच का पासा पलट दिया.

-भारत एक्सप्रेस

Amit Kumar Jha

Recent Posts

पसमांदा समुदाय की शिक्षा, गरिमा और समान अवसरों के लिए सामूहिक संकल्प का मंच बना “पसमांदा संवाद”

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षिक संस्थान आयोग (NCMEI) के कार्यवाहक अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर, उत्तर प्रदेश…

13 minutes ago

पूर्व सीएम बेअंत सिंह हत्याकांड केस: सुप्रीम कोर्ट ने बलवंत सिंह राजोआना की दया याचिका पर केंद्र को दिया समय

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह हत्याकांड में मौत की सजा पाए…

19 minutes ago

यूपी में 20 IPS अधिकारियों का तबादला, विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अपराधियों पर कसेगा शिकंजा?

UP IPS Transfer: उत्तर प्रदेश में 20 IPS अधिकारियों के तबादले को 2027 विधानसभा चुनाव…

20 minutes ago

CEC नियुक्ति विवाद: जस्टिस शर्मा के बेटे के ECI काउंसिल होने पर उठे सवाल, सुप्रीम कोर्ट में फैसला वापस लेने की अर्जी

मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को वापस लेने के लिए…

24 minutes ago

झारखंड DGP अनुराग गुप्ता नियुक्ति मामला: सुप्रीम कोर्ट 8 अक्टूबर को करेगा सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट झारखंड के DGP अनुराग गुप्ता की नियुक्ति को चुनौती देने वाली केंद्र सरकार…

25 minutes ago

रसायन विज्ञान का 2026 का नोबेल पुरस्कार घोषित, कागन और सोई की इस खोज ने बदली ड्रग्स और साइंस की दुनिया

2026 का रसायन विज्ञान नोबेल पुरस्कार हेनरी बी. कागन और केन्सो सोई को दिया जाएगा.…

33 minutes ago