यूटिलिटी

क्या आप भी Google पर सर्च करते हैं Service Center का नंबर? इस ‘खतरनाक स्कैम’ से रहें सावधान

दुनिया तेजी से ऑनलाइन की ओर बढ़ रही है. इसका फायदा स्कैमर भी उठाने की कोशिश कर रहे हैं. ऐसे में जरूरी है कि आप घोटालों से सावधान रहें. आए दिन नए-नए घोटालों के बारे में सुनने को मिल ही जाता है. एक गलती से पीड़िता के बैंक खाते से लाखों रुपये निकल गए.अब एक सेवा केंद्र घोटाला चल रहा है. हालांकि यह घोटाला कोई नया नहीं है. लेकिन, साइबर ठग इसी का फायदा उठाकर लोगों से ठगी करते हैं.

जब कोई डिवाइस या उत्पाद खराब हो जाता है तो लोग सर्विस सेंटर नंबर की तलाश करते हैं. इसके लिए सबसे आसान तरीका है गूगल सर्च का इस्तेमाल करना. लेकिन, स्कैमर इसका फायदा उठाते हैं. इसके जाल में फंसकर व्यक्ति के लाखों रुपये बर्बाद हो जाते हैं.

दरअसल यूजर्स प्रोडक्ट के सर्विस सेंटर से मिलती-जुलती वेबसाइट बनाते हैं. इसके बाद वह सीईओ की मदद से गूगल पर टॉप पर रैंक करते हैं. यानी वह वेबसाइट गूगल सर्च रिजल्ट में टॉप पर दिखने लगती है.

ये भी पढ़ें- 88 फीसदी लोगों के शादीशुदा र‍िश्‍ते खराब करने की वजह बन रहे ‘स्‍मार्टफोन’- रिपोर्ट में हैरान करने वाला खुलासा

अब जब कोई इससे मिलता-जुलता टर्म गूगल पर सर्च करता है तो वह वेबसाइट के टॉप पर दिखाई देता है. ज्यादातर लोग साइट की प्रामाणिकता जांचे बिना ही उसे खोल लेते हैं और उस पर दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल कर लेते हैं.

बैंक खाता खाली कर देंगे स्कैमर्स

यह कॉल स्कैमर के पास आती है. इसके बाद स्कैमर्स यूजर के डिवाइस में मालवेयर ऐप्स इंस्टॉल कर लेते हैं. यूजर्स हर बात को सच मानकर सारी जानकारियां देते रहते हैं. स्कैमर भी इस जानकारी का फायदा उठाते हैं.

ऐप में मालवेयर ऐप होने की वजह से स्कैमर को यूजर की नेटबैकिंग और दूसरी अहम जानकारियां मिल जाती हैं. स्कैमर इसका फायदा उठाकर यूजर के बैंक अकाउंट में सेंध लगाने और बैंक अकाउंट को खाली करने की कोशिश करते हैं.

Dimple Yadav

Recent Posts

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

3 minutes ago

12वें BRICS संसदीय मंच की मेजबानी करेगा भारत, नई दिल्ली में जुटेगी दुनिया; जानें पीएम मोदी और ओम बिरला का प्लान

नई दिल्ली में 26-27 अक्टूबर को 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच आयोजित हो रहा है. पीएम…

6 minutes ago

पहले मां, अब पीएम मोदी के बाप पर उतरी कांग्रेस, सुनें मल्लिकार्जुन खड़गे की मावालियों जैसी भाषा

Mallikarjun Kharge On PM Modi Father: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पटना में पीएम मोदी…

29 minutes ago

‘जाणता राजा’ का महामंचन: हजारों दर्शक…देशभर से हस्तियां जुटीं, देखिए वीडियो

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग…

3 hours ago

मछुआरों को हथियार बना रहा है आतंकिस्तान? BSF ने पाकिस्तान की चाल की फेल

BSF Seized Pakistani Fishermen Boat: गुजरात के कच्छ में सर क्रीक इलाके से BSF ने…

3 hours ago