देश

60 चार्टर्ड प्लेन…12 एयरपोर्ट पर पार्किंग… 900 VIP के लिए ग्रीन काॅरिडोर, पढ़ें अयोध्या की तैयारियां

60 Chartered Plane will parked in 12 airport: 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन होना है. पीएम नरेंद्र मोदी राम मंदिर का उद्घाटन करेंगे. इस समारोह के लिए देशभर में 900 वीआईपी और 60 वीवीआईपी लोग शामिल होंगे. सभी 60 वीवीआईपी के चार्टर्ड प्लेन अयोध्या के एयरपोर्ट पर लैंड होंगे. जानकारी के अनुसार वीआईपी को प्लेन से उतारने के बाद ये सभी चार्टर्ड 1 हजार किमी. की रेंज में आसपास के एयरपोर्ट पर लैंड होंगे.

चार्टर्ड प्लेन के लिए 5 राज्यों में 12 एयरपोर्ट की पार्किंग रिजर्व की गई हैं. एयरपोर्ट अथाॅरिटी ऑफ इंडिया ने उत्तराखंड, झारखंड, बिहार और एमपी की सरकारों को मैसेज भी भेजा है. वहीं अयोध्या में सिर्फ 8 प्लेन के पार्किंग की ही जगह है. इसलिए अन्य राज्यों के एयरपोर्ट का भी सहारा लिया जा रहा है. वहीं पीएम नरेंद्र मोदी के लिए साकेत महाविद्यालय में 3 हेलीपैड बनाए गए हैं.

यह भी पढ़ेंः 50000 तुलसी माेती से इस शख्स ने बनाई भगवान राम की मूर्ति, 15 दिन में हुई तैयार

900 वीआईपी को सड़कों के जरिए अयोध्या लाया जाएगा

वहीं कार्यक्रम में करीब-करीब 900 वीआईपी भी शामिल होंगे. इसमें सभी राजनेता, फिल्मी हस्तियां, बड़े-बड़े उद्योगपति शामिल हैं. ये सभी सड़क से 135 किमी. की दूरी तय करके अयोध्या पहुंचेंगे. इसके लिए ग्रीन काॅरिडोर बनाया गया है. उनकी गाड़ियां कहीं भी ट्रैफिक जाम में नहीं फंसेगी. इस दौरान मेहमानों का पुष्प वर्षा कर जगह-जगह पर स्वागत भी किया जा सकता है.

मेहमानों को क्यूआर कोड के जरिए ही मिलेगी एंट्री

प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने वाले अतिथियों को रामजन्मभूमि की ओर से एक संदेश जारी किया गया है. इसमें कहा गया है कि जन्मभूमि परिसर में एंट्री क्यूआर कोड के जरिए ही मिलेगी. ऐसे में न्यास ने उनके फोन पर एक लिंक भी भेजा है. जिसमें वे डिटेल भरेंगे. डिटेल मिलने के बाद उन्हें एंट्री पास मिलेगा. जिसे डाउनलोड करना होगा. इसी पर क्यूआर कोड भी बनेगा.

यह भी पढ़ेंः Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर की नींव में डाली गई है 2587 जगहों की मिट्टी…ईंटों पर लिखा ‘श्री राम’, जानें कितना भव्य है अयोध्या का राम मंदिर

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

Jio की शेयर बाजार में एंट्री से बदल सकता है कंपनियों का खेल, एयरटेल को पछाड़कर बन सकती है देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी

रिलायंस जियो की संभावित शेयर बाजार लिस्टिंग से देश की सबसे मूल्यवान कंपनियों की रैंकिंग…

3 minutes ago

Gen-Z का बदलता देशप्रेम: अब नारों से नहीं, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन से देश की सेवा करने पर जोर

Gen-Z patriotism: Gen-Z के बीच देशसेवा का नजरिया बदल रहा है. जानिए कैसे AI, साइबर…

15 minutes ago

प्रशांत किशोर की ‘जन सुराज’ पार्टी का डिजिटल टीम संभालने वाले देवपालिक गुप्ता का रेलवे ट्रैक पर मिला शव

जन सुराज पार्टी के डिजिटल मैनेजर देवपालिक गुप्ता का शव झारखंड में रेलवे ट्रैक के…

19 minutes ago

ACC की क्षमता में 3.4 MTPA का इजाफा, यूपी और महाराष्ट्र में नए प्लांट शुरू

एसीसी लिमिटेड ने 3.4 MTPA क्षमता विस्तार के साथ अंबुजा सीमेंट्स के साथ विलय प्रक्रिया…

44 minutes ago

यूपी कैबिनेट की बैठक में मुहर; गाय पालने पर मिलेगी आधी सब्सिडी, कर्मचारियों के लिए खुलेगा कैशलेस इलाज का रास्ता

उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने 22 प्रस्तावों को मंजूरी देते हुए गाय पालन पर 50 फीसदी…

47 minutes ago

अभिषेक के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने 6 विकेट से जीता तीसरा टी20 और सीरीज पर किया कब्जा

India vs New Zealand: भारत ने वेलिंगटन में खेले गए तीसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड…

54 minutes ago