ब्रायन लारा (सोर्स- सोशल मीडिया)
Brian Lara on Shubman Gill: टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं. गिल के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं. शुभमन गिल ने पिछले कुछ समय से इंटरनेशल क्रिकेट में गहरी पैठ बना ली है. जिसके चलते उनके अंदर भविष्य के कई संभावनाएं देखी जाने लगी है. इसी बीच वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ब्रायन लारा ने शुरभमन गिल को लेकर बड़ा बयान दिया है.
वेस्टइंडीज के दिग्गज ब्रायन लारा ने कहा कि शुभमन गिल ऐसे खिलाड़ी हैं, जो मेरे 400* और 500* रनों के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं. लारा ने एक चैनल से बातचीत करते हुए कहा कि ‘शुभमन गिल मेरे रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं. वह इस पीढ़ी के बहुत टैलेंटेड बल्लेबाज हैं. वह आने वाले समय में क्रिकेट पर राज करेंगे. मुझे पूरा यकीन है कि वो मेरे बड़े रिकॉर्ड्स को तोड़ देंगे.’
वेस्टइंडीज के दिग्गज ने कहा कि वह टेस्ट क्रिकेट में निश्चित रूप से 400 के पार जा सकते हैं और मेरे रिकॉर्ड को ब्रेक कर सकते हैं. वर्तमान समय में क्रिकेट काफी बदल गया है, खासकर बल्लेबाजी. अब प्लेयर्स दुनियाभर में टी20 लीग खलते हैं. आईपीएल ने बहुतकुछ बदल दिया है. अब मैच हाईस्कोरिंग होने लगे हैं, इसलिए बड़े स्कोर दिखते रहेंगे. मेरे शब्दों पर गौर कीजिए शुभमन गिल आने वाले समय में बड़ा स्कोर करेंगे.
ये भी पढ़ें- IND vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से पहले बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन, बाहर हो सकता है यह स्टार खिलाड़ी!
शुभमन गिल को लेकर ब्रायन लारा ने भरोसा जताया कि वह ना सिर्फ टेस्ट में मेरे 400 रन के रिकॉर्ड को तोड़ेंगे बल्कि वर फर्स्ट क्लास क्रिकेट में भी मेरे एक पारी में 500* रन के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर सकते हैं. बता दें कि ब्रायन लारा ने साल 1994 में वार्विकशायर के लिए खेलते हुए डरहम के खिलाफ 500*रन बनाए थे. जिसे आज तक कोई नहीं तोड़ पाया है. वहीं टेस्ट क्रिकेट में साल 2004 में ब्रायन लारा ने इंग्लैंड के खिलाफ 400 रन बनाए थे. अपनी पारी में लारा ने 582 गेंदों का सामना करते हुए इतना बड़ा स्कोर खड़ा किया था. इस दौरान उनके बल्ले से 43 चौके और 4 छक्के भी निकले थे.
गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को गांधीनगर में ₹1,024 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट्स का…
अंबाला में गृह मंत्री अमित शाह ने 'आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक' का…
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UPSC Mains Result 2026 Civil Services exam interview: UPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026…