Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

भारतीय वायुसेना का 93वां स्थापना दिवस, एयर चीफ बोले– हमारी सेना अचूक, अभेद्य और सटीक

भारतीय वायुसेना ने आज अपना 93वां स्थापना दिवस मनाया. एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने कहा कि हमारी सेना दुनिया की सबसे आधुनिक सेनाओं में से एक है और हर चुनौती पर खरा उतरती है.

Indian Air Force

93rd Foundation Day: आज भारतीय वायुसेना अपना 93वां स्थापना दिवस मना रही है. इस खास मौके पर वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने देशवासियों को संबोधित करते हुए गर्व जताया कि वे दुनिया की सबसे आधुनिक वायुसेना के प्रमुख हैं. उन्होंने कहा कि हमारी सेना ने हर चुनौती पर खरा उतरते हुए देश की सीमाओं की रक्षा की है, चाहे वो कारगिल युद्ध हो या ऑपरेशन सिंदूर.

ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र

एयर चीफ ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि यह मिशन हमारी तैयारी और सटीकता का प्रमाण है. उन्होंने बताया कि भारतीय वायुसेना के जवानों ने युद्ध के मैदान से लेकर प्राकृतिक आपदाओं तक हर मौके पर अपना फर्ज निभाया है. अपने भाषण में उन्होंने कहा,

“हम सब मिलकर भारतीय वायुसेना को बनाते हैं. हर एक योद्धा इस सेना को ताकतवर बनाता है. हमें अपने हिस्से का काम पूरी जिम्मेदारी से करना है.”

इस दौरान यह भी बताया कि जब उन्होंने वायुसेना की कमान संभाली थी, तब कुछ लक्ष्य तय किए थे, जिन्हें सेना ने मिलकर काफी हद तक हासिल कर लिया है.

‘भविष्य की चुनौतियों के लिए भी तैयार’

एयर चीफ मार्शल ने आगे कहा कि हमें अपनी सफलताओं का जश्न मनाते हुए भविष्य की चुनौतियों के लिए भी तैयार रहना चाहिए. हमारी योजनाएं व्यावहारिक और परिस्थिति के अनुसार होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण का तरीका ऐसा होना चाहिए जैसा हम युद्ध में लड़ते हैं. तभी हम हर चुनौती का सामना कर पाएंगे.

इसे भी पढ़ें-महागठबंधन में शुरू हुआ सिरफुटौवल! डिप्टी CM पद पर अड़े मुकेश सहनी, कांग्रेस ने बुलाई दिल्ली में बैठक, तेजस्वी की बैठक निकला बेनतीजा

‘जीत अकेले नहीं मिलती’

उन्होंने टीम वर्क की अहमियत पर जोर देते हुए कहा कि जीत अकेले नहीं मिलती बल्कि सामूहिक प्रयास से मिलती है. इसलिए हमें वायुसेना के भीतर ही नहीं बल्कि अन्य रक्षा सेवाओं और संगठनों के साथ भी तालमेल और सहयोग बढ़ाना होगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital