खेल

LSG vs RCB: लखनऊ की जीत के बाद गौतम गंभीर का एंग्री रिएक्शन, आरसीबी फैन्स को कराया चुप, बैंगलोर के सपोटर्स बोले- 1 मई का इंतजार है

LSG vs RCB: लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) को आखिरी गेंद पर एक बेहद ही रोमांचक मुकाबले में एक विकेट से हरा दिया. एक समय मैच पर आरसीबी ने पकड़ बना ली थी लेकिन माकर्स स्टॉयनिस और निकोलस पूरन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स की वापसी करा दी. आखिरी गेंद तक चले इस मुकाबले में रोमांच चरम पर था. आखिरी गेंद पर जैसे ही आवेश खान और रवि बिश्नोई ने रन पूरा किया, लखनऊ की टीम खुशी से झूम उठी. वहीं टीम के मेंटोर गौतम गंभीर का रिएक्शन भी देखने लायक था. उनका यह रिएक्शन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

मैच के आखिरी ओवर में लखनऊ की टीम को जीत के लिए 5 रनों की दरकार थी और क्रीज में जयदेव उनादकट के साथ मार्क वुड मौजूद थे. हर्षल पटेल की पहली गेंद पर उनादकट ने एक रन लिया. लेकिन दूसरी गेंद का सामना कर रहे मार्क वुड क्लीन बोल्ड हो गए. यहां से फिर लगा कि मैच करवट ले रहा है. तीसरी गेंद पर हर्षल के सामने रवि बिश्नोई थे और उन्होंने प्वाइंट की तरफ शॉट खेलकर दो रन पूरे कर लिए. अब यहां से लखनऊ को 3 गेंदों पर 2 रनों की जरूरत थी.

आखिरी ओवर में हर गेंद पर करवट ले रहा था मैच

आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर बिश्नोई ने एक रन लेकर स्कोर बराबरी पर पहुंचा दिया. लखनऊ का खेमा खुशी से उछल रहा था लेकिन इस मैच में अभी बहुत रोमांच बाकी था. अगली ही गेंद पर उनादकट ने लॉफ्ट करने की कोशिश की और आरसीबी के कप्तान डुप्लेसी ने कैच पकड़ने में कोई गलती नहीं की. पूरा स्टेडियम अब ‘हर्षल-हर्षल’ के शोर से गूंजने लगा था. लखनऊ का खेमा टेंशन में नजर आने लगा था.

अब आखिरी गेंद पर आवेश खान को खेलनी थी. हर्षल पटेल ने दौड़ना शुरू किया और जैसे ही स्टंप्स के पास आए, तो देखा कि नॉन-स्ट्राइकर बिश्नोई अपनी क्रीज से रन लेने के लिए पहले ही बाहर निकल पड़े थे. उन्होंने अपनी गेंद फेकने से पहले उन्हें रन आउट करने की कोशिश की और चूक गए. तुरंत ही हर्षल ने थ्रो फेंककर बेल्स गिरा दिया, लेकिन अंपायर ने इसे अमान्य करार दिया. इसके बाद हर्षल ने आखिरी बॉल डाली, जिसे आवेश खान मिस कर गए. साथ ही विकेटकीपर दिनेश कार्तिक भी गेंद को सही तरीके से कलेक्ट नहीं कर पाए और दोनों बल्लेबाजों ने एक रन पूरा कर लिया.

गौतम गंभीर ने ग्राउंड में पहुंचकर दिए एंग्री रिएक्शन

ये रन पूरा होते ही आवेश ने जोश में अपना हेलमेट पटका तो दूसरी तरफ, गौतम गंभीर हवा में पंच मारते हुए और बेहद सीरियस रिएक्शन देते हुए कैमरे में कैद हो गए. गौतम गंभीर अग्रेसिव नजर आ रहे थे, वे ग्राउंड में पहुंचे और होम क्राउड को चुप रहने का इशारा करने लगे. फैन्स इसको लेकर ट्विटर पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं. वहीं आरसीबी फैन्स ने कहा कि उन्हें एक मई को होने वाले मुकाबले का इंतजार है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

मलाइका अरोड़ा पर मस्जिद में जूते पहनकर घूमना पड़ा भारी, वीडियो वायरल होते ही जमकर हुई ट्रोल

मलाइका अरोड़ा इन दिनों दुबई में छुट्टियां मना रही हैं. हाल ही में उन्होंने अबू…

9 minutes ago

‘नोबेल नहीं तो पुलित्जर ही दे देते…!’ डोनाल्ड ट्रंप की नई मांग ने फिर से मचाया भौकाल

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कथित बयान ने नोबेल शांति पुरस्कार और पुलित्जर पुरस्कार को…

23 minutes ago

अगले 8 घंटे और 9 राज्य…तगड़ा उत्पात मचाएगा मौसम! 60 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश का बड़ा अलर्ट

IMD Weather Alert के मुताबिक, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, ओडिशा और पश्चिम बंगाल समेत 9 राज्यों…

1 hour ago

दम्माम से अरामको तक… दहल उठा सऊदी अरब! हूतियों का घातक वार, कहां हैं तुर्कीये और पाकिस्तान?

सऊदी अरब के दम्माम स्थित किंग फहद इंटरनेशनल एयरपोर्ट और सऊदी अरामको के तेल ठिकाने…

1 hour ago

आज वृद्धि योग से इन 4 राशियों की खुलेगी किस्मत: मेष-धनु को विशेष लाभ, मिथुन वाले रहें सावधान

आज 22 अक्टूबर 2026 को वृद्धि योग के प्रभाव से मेष, धनु, वृश्चिक और कुंभ…

2 hours ago

पापांकुशा एकादशी पर बना वृद्धि योग और भद्रा का साया, जानें आज के सभी शुभ मुहूर्त और राहुकाल

22 अक्टूबर 2026 को पापांकुशा एकादशी का व्रत रखा जा रहा है. धार्मिक मान्यताओं के…

2 hours ago