खेल

भारतीय क्रिकेट टीम के नए हेड कोच बने गौतम गंभीर, हुआ ऐलान

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर टीम इंडिया के नए हेड कोच नियुक्त किए गए हैं. गौतम गंभीर ने राहुल द्रविड़ की जगह ले ली है, जिनका कार्यकाल टी20 विश्व कप 2024 के बाद पूरा हो गया था. इससे पहले गौतम गंभीर आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटर की भूमिका निभा रहे थे.

गौतम गंभीर को भारतीय क्रिकेट टीम का नया हेड कोच बनाते हुए बीसीसीआई सचिव जय शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, मैं बेहद प्रसन्नता के साथ गौतम गंभीर को भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच के तौर पर स्वागत करता हूं. आधुनिक क्रिकेट बहुत तेजी से विकसित हो रहा है और गंभीर ने इस बदलाव को काफी करीब से देखा है. गंभीर ने अपने करियर में विभिन्न भूमिकाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, मुझे पूरा भरोसा है कि भारतीय क्रिकेट को आगे बढ़ाने के लिए गौतम गंभीर एक आदर्श व्यक्ति हैं.

भारतीय टीम के लिए उनका स्पष्ट नजरिया, उनका पुराना अनुभव, उन्हें कोचिंग के रोल के लिए एकदम सही बनाता है। बीसीसीआई का उनको पूरी तरह से सहयोग रहेगा.

बता दें, गौतम गंभीर के मार्गदर्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2024 टूर्नामेंट जीता था. यह केकेआर की आईपीएल में तीसरी ट्रॉफी थी. खास बात ये है कि केकेआर की टीम ने तीनों ट्रॉफी गंभीर गंभीर के साथ हीं जीती है. इससे पहले गंभीर ने बतौर कप्तान आईपीएल में केकेआर को दो बार खिताबी जीत दिलाई थी. आईपीएल 2024 में केकेआर की टीम का मेंटर बनने से पहले गौतम गंभीर लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के मेंटर थे.

42 साल के गौतम गंभीर ने 58 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 41.96 की औसत के साथ 4154 रन बनाए हैं. उन्होंने 147 वनडे मुकाबलों में 39.68 की औसत से 5238 रन बनाए हैं. इसके अलावा गंभीर को 37 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में खेलने का भी अनुभव है. जिसमें उन्होंने 27.41 की औसत के साथ 932 रन बनाए हैं. गौतम गंभीर ने अपने करियर में 154 आईपीएल मैच भी खेले हैं. जिसमें उन्होंने 31.04 की औसत के साथ 4218 रन बनाए हैं. गौतम गंभीर की कोचिंग में भारत साल 2025 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी और आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भी हिस्सा लेगी.

ये भी पढ़ें- जसप्रीत बुमराह और स्मृति मंधाना ने जीता आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ पुरस्कार

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

यूपी के 70 हजार शिक्षकों के लिए आई सबसे बड़ी खुशखबरी! योगी सरकार का प्रमोशन और एरियर पर बड़ा ऐलान

UP Teacher Promotion News: उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में 10 साल से पदोन्नति का…

8 minutes ago

24 घंटे, 5 खौफनाक हादसे और 50 से ज्यादा मौतें: कोलकाता से ग्वालियर तक…काल बनकर टूटी रफ्तार

शारदीय नवरात्र के दौरान पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में हुए पांच…

39 minutes ago

महंगी बिजली से मिलेगी मुक्ति! छत पर लगाएं सोलर पैनल, सरकार से सीधे खाते में पाएं भारी सब्सिडी

PM Surya Ghar Yojana: केंद्र सरकार की 'पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' के तहत…

41 minutes ago

स्मार्ट लोग नहीं करते गधों जैसी मेहनत! इन 5 AI टूल्स से रोज बचाएं अपने 3 घंटे

AI Productivity Tools 2026: भागदौड़ भरी जिंदगी में समय की कमी को दूर करने के…

1 hour ago

नवरात्रि स्पेशल: क्या आपने खाई है ये क्रिस्पी फलाहारी डिश? आज ही नोट करें साबूदाना थालीपीठ की आसान विधि

Navratri Special Recipe: नवरात्रि व्रत में बोरिंग साबूदाना खिचड़ी की जगह इस बार ट्राई करें…

1 hour ago