खेल

“कोचिंग छोड़ दो…”, टेस्ट में मिली करारी हार के बाद Gautam Gambhir पर भड़के फैंस, वायरल वीडियो ने बढ़ाई चर्चा

Gautam Gambhir Trolled: साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया को मिले 2-0 के झटके ने क्रिकेट फैंस को खासा निराश कर दिया है. हेड कोच गौतम गंभीर के कार्यकाल में टीम टेस्ट फॉर्मेट में अब तक एक अच्छी लय हासिल नहीं कर पाई है. इससे पहले न्यूजीलैंड ने भी भारत में आकर मेजबान टीम को 3-0 से मात दी थी. इन लगातार हारों के बाद सोशल मीडिया पर गंभीर को लेकर नाराजगी तेज हो गई है.

रांची वनडे से पहले वायरल हुआ वीडियो

30 नवंबर को रांची में वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाना है. इसी से पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने हलचल मचा दी. वीडियो में एक फैन स्टेडियम से टीम इंडिया का अभ्यास सत्र देख रहा होता है. जैसे ही उसकी नजर गौतम गंभीर पर पड़ती है, वह गुस्सा जाहिर करने लगता है.

फैन की आवाज में निराशा साफ दिखती है. वह चिल्लाते हुए कहता है- “3-0 घर पर, अफ्रीका से भी हार गए… कोचिंग छोड़ दो. घर में साउथ अफ्रीका को नहीं हरा सकते तो 2027 वर्ल्ड कप भूल जाओ.” वीडियो तेजी से वायरल हुआ और क्रिकेट प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बन गया.

ये भी पढ़ें- दूसरी बार दूल्हा बनने की तैयारी में हैं Yuzvendra Chahal? क्रिकेटर की इंस्टाग्राम पोस्ट से मची सोशल मीडिया पर हलचल

वनडे और टी20 में है वापसी का मौका

हालांकि टेस्ट में हार निराशाजनक रही, लेकिन टीम इंडिया के पास अभी भी बहुत कुछ सुधारने का मौका है. वनडे और टी20 दोनों फॉर्मेट में गौतम गंभीर की रणनीति अच्छी मानी जाती है.

30 नवंबर से भारत-साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू होगी, जिसके बाद 9 दिसंबर से पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. उम्मीद की जा रही है कि टीम इन दोनों फॉर्मेट में बेहतर प्रदर्शन कर टेस्ट की हार का बदला लेगी और आलोचकों को जवाब देगी.

वनडे सीरीज के लिए घोषित भारतीय टीम

टीम इंडिया का स्क्वाड इस प्रकार है- रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, ऋतुराज गायकवाड़, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह और ध्रुव जुरेल.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

संगीत और क्रिकेट का संगम; अनिरुद्ध संग 7 फेरे लेंगी SRH की मालकिन, यहां होगा ग्रैंड रिस्पेशन

Kavya Maran & Anirudh Ravichander Wedding: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और म्यूजिक कंपोजर…

4 minutes ago

मंदिर से पोती के साथ लौट रही महिला को झपटमार ने बनाया निशाना, 70 हजार की सोने की बालियां छीनीं

Panjab Crime News: बलटाना क्षेत्र में अपनी पोती के साथ मंदिर से घर लौट रही…

14 minutes ago

अरे दादा! ट्रेन के AC कोच में ‘पान लीला’, शौकीनों का भौकाल से चकराया इंटरनेट

Train Paan Shop Viral Video: क्या आपने कभी चलती ट्रेन के AC डिब्बे में सजती…

15 minutes ago

प्रतापगढ़ में शराब बनी कातिल, शराबी पति को पत्नी ने टोका तो ईंट से कूचकर कर दी हत्या

Pratapgarh Wife Murder: प्रतापगढ़ जिले के फतनपुर थाना क्षेत्र के एक स्थानीय बाजार में पति…

24 minutes ago

तालाब में गड़ी है ‘चंद्रहास तलवार’, दुकानों पर लिखा है ‘जय रावण बाबा’… जानिए MP के इस गांव का हैरान करने वाला सच

Dussehra Unique Tradition: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के 'रावण' गांव में दशहरे पर पुतला…

35 minutes ago

प्रियागोल्ड बिस्कुट में मिला चोकर, ऑर्गेनिक किशमिश में मिले कीटनाशक, FSSAI ने 3 कंपनियों पर की कार्रवाई

FSSAI Action On Priyagold Biscuits: खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन को लेकर भारतीय खाद्य सुरक्षा…

36 minutes ago