Bharat Express DD Free Dish

दूसरी बार दूल्हा बनने की तैयारी में हैं Yuzvendra Chahal? क्रिकेटर की इंस्टाग्राम पोस्ट से मची सोशल मीडिया पर हलचल

युजवेंद्र चहल की नई इंस्टाग्राम पोस्ट ने फैंस को हैरान कर दिया. ब्लैक टक्सीडो में फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “शादी के लिए रेडी हूं, बस लड़की चाहिए.” तलाक के आठ महीने बाद उनकी इस पोस्ट से सोशल मीडिया पर दूसरी शादी की चर्चाएं तेज हो गईं.

Yuzvendra Chahal second marriage

Yuzvendra Chahal Marriage: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर Yuzvendra Chahal एक बार फिर चर्चा में हैं. टीम इंडिया से बाहर चल रहे चहल भले ही मैदान से दूर हों, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी मौजूदगी हमेशा सुर्खियों में रहती है. इस बार वजह है उनकी एक नई इंस्टाग्राम पोस्ट, जिसने फैंस के बीच नए कयासों को हवा दे दी है.

दरअसल, युजवेंद्र चहल और डांसर-क्रिएटर धनश्री वर्मा के तलाक को करीब 8 महीने हो चुके हैं. दोनों एक वक्त पर सोशल मीडिया का फेवरेट कपल थे, मगर कुछ समय बाद रिश्ते में दूरियां बढ़ीं और दोनों अलग हो गए. लंबे समय से चहल अपनी निजी जिंदगी पर चुप्पी साधे हुए थे, लेकिन अब उनकी एक पोस्ट ने माहौल गरमा दिया है. इसी बीच बुधवार को चहल ने अपने सोशल मीडिया हैडल पर एक पोस्ट शेयर किया जिसके कैप्शन में उन्होंने कुछ ऐसा लिख दिया जिससे लोगों के मन में एक ही सवाल उठ रहा है, जो है- क्या चहल जल्द ही दूसरी शादी करने वाले हैं?

चहल का वायरल कैप्शन

चहल ने इंस्टाग्राम पर ब्लैक टक्सीडो में अपनी कुछ नई तस्वीरें पोस्ट कीं. फोटो में वे बेहद स्टाइलिश और कॉन्फिडेंट नजर आ रहे हैं. लेकिन असली हलचल तो कैप्शन ने मचाई. उन्होंने लिखा- “शादी के लिए रेडी हूं, बस लड़की चाहिए.”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yuzvendra Chahal (@yuzi_chahal23)

बस… इसके बाद क्या था, फैंस ने कमेंट सेक्शन में सवालों और मजाकिया रिएक्शन्स की बाढ़ ला दी. कई लोगों ने इसे चहल की नई शुरुआत की तरफ इशारा माना, जबकि कुछ ने उनके पुराने रिश्ते का जिक्र किया.

पोस्ट पर एक तरफ फैंस ने लिखा- “चहल भाई, अब आपकी खुशी ही सबसे जरूरी है.” वहीं कुछ ने लिखा- “ये कौन है जो चहल के दिल में जगह बनाएगा?”

कुछ यूजर्स ने रेडियो जॉकी महवश को टैग करना शुरू कर दिया, जिससे चर्चा और भी तेज हो गई. हालांकि चहल ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

ये भी पढ़ें- Virat के ड्राइवर बने Dhoni! डिनर के बाद खुद कार चलाकर कोहली को छोड़ा होटल, वीडियो वायरल

पहले भी वायरल हुए थे रिलेशनशिप वाले वीडियो

इससे पहले चहल और शिखर धवन का एक मजेदार वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें दोनों शादी को लेकर मजाक करते नजर आए थे. चहल अक्सर अपने फैंस को फोटो और फनी कंटेंट से एंटरटेन करते रहते हैं, लेकिन इस बार उनकी पोस्ट ने वाकई में बड़ा संकेत दे दिया है कि शायद वे जिंदगी में एक नया अध्याय शुरू करने को तैयार हैं.

हालाँकि उनकी पोस्ट मजाक थी या सचमुच दिल की बात, इस पर चहल की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. लेकिन उनके कैप्शन ने फैंस की उम्मीदें जरूर बढ़ा दी हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read