खेल

IND vs AUS: भारत के खिलाफ शतक जड़कर ग्लेन मैक्सवेल ने तोड़ा बाबर आजम और केएल राहुल का बड़ा रिकॉर्ड, बने वर्ल्ड नंबर 1

Glenn Maxwell: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने भारत के खिलाफ खेले जा रहे पांच मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में तूफानी पारी खेली. जिसके चलते भारतीय टीम बड़ा स्कोर बनाने के बावजूद भी मैच हार गई. ग्लेन मैक्सवेल ने इस मैच में 48 गेंदों में आठ छक्के और आठ चौके की मदद से 104 रनों की विस्फोटक पारी खेली. टी20 फॉर्मेट में मैक्सवेल का यह चौथा शतक था. उनकी पारी के दम पर कंगारू टीम ने भारत को पांच विकेट से हरा दिया. तीसरे मैच में शतक जड़ते ही मैक्सवेल ने बाबर आजम, केएल राहुल और मोहम्मद वसीम जैसे दिग्गज प्लेयर्स को फीछे छोड़ते हुए अपने नाम नया वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज कर लिया.

ग्लेन मैक्सवेल बने वर्ल्ड नंबर वन

गुवाहाटी के बरसापार क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी20 मैच में नाबाद शतकीय पारी खेलने वाले ग्लेन मैक्सवेल टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में चेज करते हुए अपना तीसरा शतक जमाया. इसके साथ ही उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बाबर आजम, विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल और मोहम्मद वसीम को पीछे छोड़ दिया है. इन तीनों बल्लेबाज के नाम इस प्रारूप में चेज करते हुए दो-दो शतक लगाए थे.

टारगेट का पीछा करते हुए टी20 में सर्वाधिक शतक लगाने वाले खिलाड़ी

टारगेट का पीछा करते हुए टी20 में सर्वाधिक शतक बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में सबसे पहला नाम ग्लेन मैक्सवेल का है. उनके नाम तीन शतक दर्ज है. इस सूची में दूसरे नंबर पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बाबर आजम का नाम दर्ज है. बाबर के नाम टारगेट का पीछा करते हुए दो शतक दर्ज है. वहीं तीसरा नाम भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल का दर्ज है. वहीं इस लिस्ट में चौथे नंबर पर दो शतक के साथ मोहम्मद वसीम का नाम दर्ज है.

भारत के खिलाफ टी20 में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी

भारत के खिलाफ टी20 में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों ने सबसे पहला नाम वेस्टइंडीज के खिलाड़ी निकोलस पूरन का नाम दर्ज है. पूरन ने भारत के खिलाफ टी20 में 592 रन बनाए हैं. वहीं दूसरे नंबर पर ग्लेन मैक्सवेल (554 रन) का नाम दर्ज है. तीसरे नंबर पर एरोन फिंच (500), जोस बटलर (475 रन), दासुन शनाका (430 रन), मैथ्यू वेड (429 रन) दर्ज है.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

Jio IPO की लिस्टिंग पर सबकी नजर: पहले दिन खरीदें या करें इंतजार? एक्सपर्ट्स ने दी अहम सलाह

Jio IPO Listing: जियो प्लेटफॉर्म्स का बहुचर्चित IPO 28 अक्टूबर को शेयर बाजार में लिस्ट…

2 minutes ago

क्या E20 का विरोध था एक ‘पेड-कैंपेन’? नितिन गडकरी ने किया दावा

E20 पेट्रोल के विरोध पर नितिन गडकरी ने इसे 'पेड कैंपेन' बताया, वहीं पेट्रोलियम मंत्री…

3 minutes ago

बिहार MLC चुनाव: पटना सीट पर JDU के नीरज कुमार आगे, मतगणना केंद्र के बाहर हंगामे से बढ़ा सियासी तापमान

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतगणना जारी है. मतगणना…

10 minutes ago

डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जमानत याचिका पर सुनवाई में तेजी लाने के निर्देश

भ्रष्टाचार के मामले में जेल में बंद डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर की जमानत याचिका पर…

20 minutes ago

WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव? SIM बाइंडिंग नियम से क्या बदल जाएगा, जानिए पूरी बात

WhatsApp SIM Binding Rule को लेकर नए सवाल खड़े हो गए हैं. क्या अकाउंट चलाने…

20 minutes ago

यौन उत्पीड़न के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से झटका

सुप्रीम कोर्ट ने यौन उत्पीड़न मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम बापू को…

27 minutes ago