केन विलियमसन (फोटो-इंस्टाग्राम)
Kane Williamson IPL 2023: आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस की तरफ से डेब्यू करने वाले केन विलियमसन के लिए यह सीजन शुरू होने से पहले ही खत्म हो गया है. सीजन के पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेल रहे कीवी कप्तान को एक कैच लपकने के दौरान घुटने में चोट आई थी. जिसके कारण वह इस साल टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं.
इस बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में केन बैसाखी के सहारे चलते नजर आ रहे हैं. कमाल की बात ये है कि वो इस हाल में भी मुस्कुराते नजर नजर आ रहे हैं. फैंस इस वीडियो पर खूब कमेंट कर रहे हैं और उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं.
गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2023 में चोटिल केन विलियमसन की जगह श्रीलंकाई सीमित ओवरों के कप्तान दासुन शनाका को साइन किया है. विलियमसन को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ घुटने में चोट लगी थी और वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं और अपने देश लौट गए. शनाका, जिन्होंने पहले कभी आईपीएल में भाग नहीं लिया था. उन्हें इस बार डेब्यू का मौका मिला.
शनाका ने हाल ही में भारत में बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया था.उन्होंने टी20ई श्रृंखला में 187 की स्ट्राइक रेट से 124 रन बनाए थे. इसी श्रृंखला में श्रीलंकाई ऑलराउंडर ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना दूसरा शतक भी जड़ा था.
कीवी टीम के लिए बड़ा झटका
बता दें कि विलियमसन का चोटिल होना गुजरात से ज्यादा न्यूजीलैंड के लिए झटका है. इस साल वर्ल्ड कप खेला जाना है. ऐसे में विलियमसन की ये चोट न्यूजीलैंड टीम को परेशान कर सकती है.
Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…
Ratlam 19 Year Old Youth Murder Case: मध्य प्रदेश के रतलाम में 19 वर्षीय रितेश…
भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…