खेल

B’Day Special: फुटबॉल का नया स्टार, मेसी-रोनाल्डो भी हैं इस यंग टैलेंट के फैन

Happy Birthday Kylian Mbappe: फ्रांस और पीएसजी फुटबॉल स्टार किलियन एम्बाप्पे मंगलवार (20 दिसंबर) को अपना 24वां जन्मदिन मना रहे हैं. फीफा 2022 में ये युवा खिलाड़ी हमेशा लाइमलाइट में रहा. बात अगर फाइनल मुकाबले की करे तो बाजी जरूर अर्जेंटीना ने मारी. लेकिन फुटबॉल फैंस एम्बाप्पे की परफॉर्मेंस से बहुत ज्यादा खुश थे. फ्रांस की ओर से इस खिलाड़ी ने अकेले ही अर्जेंटीना की टीम और फैंस के होश उड़ा दिए थे. बता दें, एम्बाप्पे ने लियोनेल मेसी को पछाड़ते हुए टूर्नामेंट में 8 गोल दाग कर फीफा वर्ल्ड कप 2022 ‘गोल्डन बूट’ अवॉर्ड जीता. एम्बाप्पे 56 साल में विश्व कप फाइनल में हैट्रिक गोल दागने वाले पहले फुटबॉलर भी बने. साथ ही ये युवा खिलाड़ी 36 गोल के साथ फ्रांस के सर्वकालिक शीर्ष स्कोररों की लिस्ट में पहले से ही छठे स्थान पर है. उन्होंने 14 मैचों में 12 विश्व कप गोल किए हैं, और ब्राजील के दिग्गज पेले के बराबरी पर हैं.

एम्बाप्पे के बारे में जानिए

इस खिलाड़ी का जन्म 20 दिसंबर, 1998 को पेरिस में एक साधारण परिवार हुआ. उनका पालन-पोषण शहर में हुआ. जबकि उनके पिता, एक फुटबॉल कोच, मूल रूप से अफ्रीकी देश कैमरून के हैं. उनकी मां अल्जीरियाई कबाइल मूल की हैं. वह हैंडबॉल खिलाड़ी थी. एम्बाप्पे ने पांच साल की उम्र में बॉन्डी में अपनी फुटबॉल जर्नी शुरू की थी. एक युवा खिलाड़ी के रूप में एम्बाप्पे ने पुर्तगाली स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो को अपना आदर्श बनाया और अपने कमरे में उनके पोस्टर लगाए.

ये भी पढ़ें: Lionel Messi: मेसी का मैजिक, ट्रॅाफी पर कब्जा, जीत के बाद पोस्ट की शानदार तस्वीरें

महज 23 साल की उम्र में, वह फोर्ब्स की दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले फुटबॉल खिलाड़ियों की सूची में थे और उम्मीद की जा रही थी कि उन्हें सालाना 128 मिलियन डॉलर की रिकॉर्ड कमाई होगी. बता दें, एम्बाप्पे ने रूस 2018 में फीफा विश्व कप 2018 की अपनी सारी कमाई बच्चों की चैरिटी को दान कर दी. उन्होंने कथित तौर पर टूर्नामेंट से करीब हाफ मिलियन अमेरिकी डॉलर कमाए.

वर्ल्ड फुटबॉल के लिए एमबाप्पे बेहद खास

महज 24 साल के एमबाप्पे ने अब तक अपने छोटे से करियर में कई बड़े मुकाम हासिल कर लिए. फीफा फाइनल मैच में इस खिलाड़ी ने शानदार हैट्रिक लगाते हुए कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए. खास बात ये है कि मेसी और रोनाल्डो के मुकाबले देखा जाए तो एमबाप्पे ने काफी कम्र उम्र में बहुत कुछ हासलि किया है. जहां मेसी को अपने आखिरी वर्ल्ड कप में ट्रॉफी जीतने का सपना पूरा हुआ. वहीं एमबाप्पे ने अपने पहले ही फीफा में अपनी टीम को जीताने में बड़ा रोल निभाया था. वहीं दूसरी बार भी फ्रांस की ओर से वो अकेले ऐसे खिलाड़ी थे. जो आखिरी मिनट तक लड़ता रहा.

-भारत एक्सप्रेस

Amit Kumar Jha

Recent Posts

मां दुर्गा के स्वागत को तैयार वैषाली कालीबाड़ी, महाषष्ठी से विजयादशमी तक होंगे ये खास आयोजन

वैषाली कालीबाड़ी सांस्कृतिक संघ की ओर से शारदोत्सव 2026 का आयोजन 16 से 21 अक्टूबर…

3 minutes ago

डबरा में शराब दुकान के विरोध में चक्काजाम करने वाले 8 लोगों समेत एक अज्ञात पर मामला दर्ज, एसडीओपी ने दी जानकारी

डबरा के पिछोर तिराहे पर अवैध शराब बिक्री और दुकान के विरोध में चक्काजाम करने…

5 minutes ago

राजस्थान से ला रहे थे मौत का काला कारोबार! एमपी के मोहना में 50 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के मोहना में पुलिस ने स्मैक तस्करी के एक गिरोह का पर्दाफाश करते…

7 minutes ago

यूपी में घूमते थे रक्तबीज जैसे माफिया…! नवरात्रि की पावन सप्तमी पर बधाई देते हुए क्या बोल गए सीएम योगी?

शारदीय नवरात्रि की महासप्तमी पर CM योगी आदित्यनाथ ने 2017 से पहले के उत्तर प्रदेश…

32 minutes ago

न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, 4 दिग्गजों को किया इग्नोर; क्या खत्म होगा करियर?

न्यूजीलैंड दौरे पर जाने वाली टीम इंडिया के स्क्वाड से मोहम्मद शमी, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र…

39 minutes ago

बिहार: दुर्गा पूजा का मेला देखने गए 18 साल के छात्र की गोली मारकर हत्या, आरा में फैली सनसनी

बिहार के भोजपुर जिले के पवना बाजार में दुर्गा पूजा का मेला देखने गए 18…

41 minutes ago