खेल

अबुधावी टी10 टूर्नामेंट में दिल्ली बुल्स के लिए मैदान पर उतरेंगे Harbhajan Singh

अबुधावी- भारत के पूर्व महान गेंदबाज  Harbhajan Singh रिटार्यमेंट के बाद लगातार लीग क्रिकेट खेल रहे हैं. मैदान पर टर्बिनेटर हरभजन सिंह की दूसरा गेंद का जादू देखने के लिए क्रिकेट प्रशंसक भारती संख्या में इकठ्ठा होते हैं. हरभजन सिंह को दिल्ली बुल्स ने अबु धाबी टी10 टूर्नामेंट के छठे सीजन के लिए उनसे करार किया है. अबु धाबी टी10 प्रतियोगिता का छठा सीजन इसी साल 23 नवंबर से 4 दिसंबर के बीच शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.

दिग्गज फिरकी गेंदबाज Harbhajan Singh  ने टी10 फार्मेट शुरु होने से पहले कहा कि. “यह मेरे लिए एक नई चुनौती है और मैं इस साल अबु धाबी टी10 में दिल्ली बुल्स के लिए खेलने को लेकर काफी खुश  और उत्साहित हूं. उन्होंने कहा कि  गेंदबाजों के लिए यह आसान नहीं होगा, लेकिन मुझे अपनी पहचान बनाने की उम्मीद है . मैं और मेरी टीम के सभी खिलाड़ी  टूर्नामेंट में पहला खिताब जीतने के लिए तैयार है.”इस दौरान  हरभजन ने कहा, “टीम के मालिक नीलेश भटनागर के साथ मेरी अच्छी बातचीत हुई है, जो एक प्रिय मित्र हैं और मैं पिछले 5 वर्षों से इस टीम के प्रति उनकी प्रतिबद्धता से प्रभावित हूं”

हरभजन सिंह का क्रिकेट करियर शानदार

दिल्ली बुल्स के टी10 प्रतियोगिता में भाग लेने जा रहे महान गेंदबाज  Harbhajan Singh  का इंटरनेशनल औऱ घरेलू क्रिकेट करियर दोनों शानदार रहा है. हरभजन ने 1998 में इंटरनेशनल मंच पर डेब्यू किया था. उन्होने दो दशकों तक भारतीय क्रिकेट में अपना शानदार योगदान दिया है.  वो भारतीय विश्वव कप विजेता टीम के भी सदस्य रहे हैं.  उन्होंने  भारतीय टीम  के साथ 2007 टी20 विश्व कप और 2011 वनडे विश्व कप जीता. इंटरनेशनल मुकाबलों के अलावा हरभजन सिंह ने घरेलू क्रिकेट में भी शानदार प्रदर्शन किया है. वो आईपीएल में विजेता टीम का भी हिस्सा रहे है. उन्होने इंटरनेशनल क्रिकेट में टेस्ट, वनडे और टी20 को मिलाकर  711 विकेट अपने नाम किए हैं.

-आईएएनएस/भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

21 से 27 अक्टूबर तक सजेगा अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा, 24 देशों की झलक और ग्लोबल डांस फेस्टिवल होंगे खास आकर्षण

International Kullu Dussehra: हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा का आयोजन 21 से 27…

6 hours ago

अफजाल अंसारी को हाईकोर्ट से राहत, शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण मामला फिर पहुंचेगा कमिश्नर के पास

UP News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सांसद अफजाल अंसारी के तीन शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के…

7 hours ago

UP पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, 3 महीने में वोटिंग कराए सरकार

UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया…

7 hours ago

नेफा का काला अध्याय: अक्टूबर 1962 की तबाही

1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान नेफा मोर्चे पर क्या हुआ था? थागला रिज से…

8 hours ago