खेल

हारिस रऊफ ने जसप्रीत बुमराह को दिया तगड़ा झटका, जीता ICC का ये अवार्ड

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ और इंग्लैंड की महिला ओपनर डैनी वायट-हॉज को नवंबर 2024 के लिए आईसीसी प्लेयर्स ऑफ द मंथ अवॉर्ड का विजेता चुना गया है. हारिस रऊफ ने यह पुरस्कार पाने के लिए जसप्रीत बुमराह और मार्को जानसेन जैसे गेंदबाजों को पीछे छोड़ते हुए पाकिस्तान के लिए लगातार दूसरा अवार्ड दिलाया. इससे पहले अक्टूबर में पाकिस्तान के स्पिनर नोमान अली ने यह अवॉर्ड जीता था.

हारिस रऊफ को मिला अवॉर्ड

नवंबर में रऊफ ने छह वनडे और तीन टी20 मैचों में शानदार प्रदर्शन किया. ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत उन्होंने मेलबर्न में तीन विकेट लेकर की और इसके बाद पांच विकेट लेकर सीरीज बराबरी में मदद की. पर्थ में हुए निर्णायक मुकाबले में उन्होंने दो विकेट लिए और सीरीज में 10 विकेट लेकर पाकिस्तान को 2-1 से जीत दिलाई.

नवंबर में रऊफ ने चटकाए 18 विकेट

टी20 सीरीज में भी उनका शानदार प्रदर्शन जारी रहा. दूसरे मैच में चार विकेट लेकर उन्होंने पांच विकेट चटकाए. जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे में भी उन्होंने तीन विकेट लिए. इस तरह उन्होंने नवंबर में कुल 18 विकेट लिए.

रऊफ ने इस सम्मान पर कहा, “आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ चुने जाने पर मैं बेहद खुश और गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं. यह उपलब्धि मेरे साथियों और हमारे समर्थकों की मेहनत का नतीजा है. पाकिस्तान की जर्सी पहनना गर्व की बात है, और ऐसे पल मुझे अपनी सीमाओं को और आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करते हैं.”

महिला कटैगरी में डैनी वायट ने मारी बाजी

दूसरी ओर, इंग्लैंड की डैनी वायट ने महिलाओं की कैटेगरी में शार्मिन अख्तर और नादिन डी क्लार्क को पीछे छोड़कर यह सम्मान हासिल किया. डैनी ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3-0 की टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया.

उन्होंने बेनोनी में 45 गेंदों में 78 रन बनाकर इंग्लैंड को 36 रनों से जीत दिलाई. इसके बाद सेंचुरियन में नाबाद अर्धशतक लगाकर अपनी टीम को नौ विकेट से जीत और सीरीज स्वीप में मदद की.

ये भी पढ़ें- WTC 2023-25: इस तरह से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच सकता है भारत

आगे के लिए जारी रहेगी हमारी तैयारी

डैनी ने कहा कि यह अवॉर्ड जीतकर मैं बहुत खुश हूं. अपनी टीम और कोचिंग स्टाफ का धन्यवाद देना चाहती हूं. हमारी टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन किया. व्यक्तिगत रूप से भी इस तरह लगातार अच्छा खेलना संतोषजनक है. आने वाले बड़े साल और एशेज के लिए हमारी तैयारी जारी रहेगी.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

QS एशिया रैंकिंग में CCSU की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा विश्वविद्यालय

QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…

5 hours ago

योगी की छाया में अपना वजूद तलाशते नितिन नवीन

गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…

5 hours ago

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

7 hours ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

7 hours ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

8 hours ago