खेल

T20 World Cup 2024: India vs Pakistan मैच में भारत की जीत के लिए कई जगहों पर हवन पूजन का आयोजन

T20 World Cup 2024 India vs Pakistan Match: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में आज (9 जून) भारत और पाकिस्तान के बीच कांटे की टक्कर होगी. इस मुकाबले को लेकर फैंस में काफी उत्साह है. भारत में टीम इंडिया की जीत को लेकर कई जगहों पर हवन पूजन और अखंड यज्ञ किया जा रहा है. कुछ ऐसा ही नजारा उत्तर प्रदेश के मुरादाबाज में देखने को मिला. जहां भारत की जीत के लिए कुछ लोग हवन करते हुए दिखाई दिए.

हेड टू हेड आंकड़े में भारत का पलड़ा भारी

टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच हेड टु हेड आंकड़े की बात करें तो दोनों टीमों इस टूर्नामेंट में अभी तक 7 बार आमने-सामने हुई हैं, जिसमें भारत ने 6 बार जीत दर्ज की है. वहीं एक मात्र मुकाबले में पाकिस्तान ने जीत दर्ज की थी. ये मैच टी20 वर्ल्ड कप 2021 में दुबई में खेला गया था. कुल मिलाकर देखें तो टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत का पलड़ा भारी है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज.

पाकिस्तान- बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), उस्मान खान, फखर जमान, शादाब खान, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह, मोहम्मद आमिर, हारिस राउफ.

ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2024, IND vs PAK Match: न्यूयॉर्क की मुश्किल पिच पर भारत-पाकिस्तान की होगी भिड़ंत, मैच से जुड़ी सभी जानकारी एक क्लिक में जानें

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

4,371 करोड़ रुपये की ‘विस्तार’ योजना को मंजूरी, अब डेटा से बनेगी नीतियां और तेज होगा डिजिटल बदलाव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने 4,371.10 करोड़ रुपये की 'विस्तार' योजना…

10 minutes ago

अमित शाह के उत्तराखंड दौरे पर सबकी नजर, चुनावी रणनीति के साथ पुलिस कलर समारोह में होंगे शामिल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को देहरादून में भाजपा की कोर कमेटी की…

17 minutes ago

US Midterm Elections 2026: प्रतिनिधि सभा में डेमोक्रेट्स की जबरदस्त ‘ब्लू वेव’, NBC प्रोजेक्शन में 260 सीटों के करीब; ट्रंप को तगड़ा झटका

अमेरिकी मध्यावधि चुनाव 2026 में डेमोक्रेट्स की बड़ी जीत हुई. NBC न्यूज प्रोजेक्शन में हाउस…

1 hour ago

49.6 करोड़ लोग हुए गरीबी रेखा से बाहर, विश्व बैंक की रिपोर्ट में भारत की बदली तस्वीर

World Bank Report: विश्व बैंक की अक्टूबर 2026 रिपोर्ट के अनुसार, 2011 से 2023 के…

2 hours ago

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमले के बाद प्रशासन सख्त, घर-घर जाकर मांगे जा रहे जमीन और नागरिकता के दस्तावेज

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हुए जानलेवा हमले के बाद प्रशासन सख्त नजर आ रहा…

2 hours ago