खेल

Test Cricket में सर्वाधिक विकेट लेने वाले टॉप-10 गेंदबाजों में कितने स्पिनर और तेज गेंदबाज हैं?

जेम्स एंडरसन के संन्यास के बाद टेस्ट क्रिकेट का एक युग समाप्त हो गया है. जेम्स एंडरसन ने अपने 21 साल के टेस्ट करियर के दौरान 188 मैच खेले और 704 विकेट हासिल किए. वे सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं. टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-2 गेंदबाजों में मुथैया मुरलीधरन और शेन वार्न हैं. मुरलीधरन श्रीलंका के ऑफ स्पिनर थे, जिन्होंने 133 मैचों में 800 विकेट लिए, और शेन वार्न ऑस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर थे, जिन्होंने 145 मैचों में 708 विकेट लिए. इस तरह से सर्वाधिक विकेट लेने वाले टॉप-2 स्थानों पर स्पिनरों का कब्जा है.

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ऐसे बॉलर हैं जिन्होंने टॉप पर स्पिनरों के दबदबे के बीच तेज गेंदबाज की मौजदूगी दर्ज कराई है. तीसरे स्थान पर मौजूद एंडरसन के बाद भारत के अनिल कुंबले का स्थान आता है. लेग स्पिनर अनिल कुंबले ने 132 टेस्ट मैचों में 619 विकेट लिए हैं और वे चौथे नंबर पर विराजमान हैं. इसके बाद पांचवें और छठे स्थान पर दो तेज गेंदबाजों का नाम आता है. इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड 167 मैचों में 604 विकेट लेकर पांचवें स्थान पर हैं. अगर केवल टॉप-5 की बात की जाए तो स्पिनरों का बोलबाला है, जिनकी संख्या यहां तीन हैं.

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ग्लेन मैकग्रा 124 टेस्ट मैचों में 563 विकेट लेकर छठे नंबर पर हैं. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के मौजूदा ऑफ स्पिनर नाथन लियोन का नंबर आता है जिन्होंने 129 मैचों में 530 विकेट लिए हैं. वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज कोर्टनी वॉल्श 132 टेस्ट मैचों में 519 विकेट लेकर 8वें स्थान पर है. 9वें नंबर पर भारत के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन हैं, जिन्होंने 100 टेस्ट मैचों में 516 विकेट लिए हैं. अश्विन और लियोन सक्रिय खिलाड़ी हैं और इनके विकेटों की संख्या में अभी बढ़ोतरी की उम्मीद है.

10वें नंबर पर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन हैं, जिन्होंने 93 टेस्ट मैचों में 439 विकेट लिए हैं. छठे से 10वें नंबर की लिस्ट में तेज गेंदबाज स्पिनरों पर भारी पड़ते हैं. यहां तीन पेसर और दो स्पिनर हैं. हालांकि पूरी टॉप-10 लिस्ट पर नजर डाली जाए तो इसमें स्पिनरों और तेज गेंदबाजों की संख्या बराबर 5-5 है.

ये भी पढ़ें- इंग्लैंड को एंडरसन की कमी खलेगी, उनका रिप्लेसमेंट ढूंढना मुश्किल: इयान चैपल

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

‘पेंशन का पैसा उड़ाया…बेटियों का हक मारा’ पाकिस्तान के पंजाब में हुआ 46 अरब का बड़ा घोटाला

Pakistan Scam: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में सरकारी धन के इस्तेमाल को लेकर ऑडिट रिपोर्ट…

13 minutes ago

Gold Price Today: गोवर्धन पूजा पर सोने-चांदी की रिकॉर्डतोड़ छलांग, चेक करें दिल्ली-मुंबई समेत सभी बड़े शहरों के रेट

Gold Price Today: गोवर्धन पूजा के पावन पर्व पर सर्राफा बाजार में जबरदस्त चमक देखने…

29 minutes ago

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना कोनिडाला से लेंगे तलाक; बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे

Pawan Kalyan: आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण और उनकी पत्नी अन्ना कोनिडाला ने तलाक…

36 minutes ago

गुजरात की तर्ज पर दिल्ली में भी नदी पर्यटन को बढ़ावा देने की तैयारी, यमुना पर शुरू होगी रिवर क्रूज सेवा

PM Modi: दिल्ली में यमुना को पर्यटन के नए केंद्र के रूप में विकसित करने…

1 hour ago

CM उमर अब्दुल्ला का बड़ा दांव! जेएंडके में खुलेंगी देश-विदेश की यूनिवर्सिटीज, रिजर्वेशन से लेकर स्कॉलरशिप तक का ऐलान

J&K News: जम्मू-कश्मीर में 'प्राइवेट यूनिवर्सिटीज रूल्स 2026' के लागू होने से देश-विदेश के नामी…

1 hour ago

‘ईरान की हथियार बनाने की क्षमता 85% खत्म…’ डोनाल्ड ट्रंप के इस दावे के बाद क्या पलटने वाला है मिडिल ईस्ट का गेम?

Trump On Iran: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान की हथियार…

1 hour ago