खेल

Mukesh Kumar: पहले ऑक्शन में UNSOLD, दूसरे ऑक्शन में करोड़पति बना ये तेज गेंदबाज, अब हुई टीम इंडिया में एंट्री

Mukesh Kumar: कोच्चि में आईपीएल ऑक्शन में 29 वर्षीय तेज गेंदबाज मुकेश कुमार को दिल्ली कैपिटल्स ने 5.5 करोड़ रुपये की मोटी रकम देकर अपने साथ जोड़ा. ऑक्शन में एक अनकैप्ड खिलाड़ी के लिए ये दूसरी सबसे ऊंची बोली थी. पिछले सीजन आईपीएल मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहने वाले मुकेश के लिए ये खुशी काफी बड़ी थी. इस गेंदबाज की ये खुशी के कुछ दिन बाद ही बीसीसीआई ने उन्हें साल के जाते जाते उन्हें डबल खुशी दे दी. दरअसल, पहले आईपीएल और अब उन्हें टीम इंडिया में भी एंट्री मिली है.

मुकेश को मिली टीम इंडिया में एंट्री

बिहार के गोपालगंज से संबंध रखने वाले तेज गेंदबाज मुकेश कुमार को भारतीय नेशनल टीम के सेलेक्टर्स ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए टीम का हिस्सा बनाया है. इससे पहले उन्हें मिनी ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने मुकेश को 5 करोड़ 50 लाख रुपए में अपने साथ जोड़ा था.

ये भी पढ़ें: IPL Auction: कभी 500 रु मिलती थी मैच फीस, अब आईपीएल में गोपालगंज के मुकेश कुमार पर हुई पैसों की बरसात

दिल्ली कैपिटल्स ने 5.50 करोड़ में खरीदा

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार बंगाल के लिए रणजी ट्रॉफी खेलते हैं. वहीं ये पहली बार है जब गोपालगंज का कोई खिलाड़ी आईपीएल में बिका है. इसके बाद मुकेश कुमार के गांव में जश्न का माहौल तो है ही, अगल-बगल के गांव के लोग भी मुकेश के घर पहुंचने लगे हैं और परिजनों को बधाई देने लगे हैं. मुकेश के लिए दिल्ली और पंजाब किंग्स के बीच लंबी बिडिंग वॉर हुई थी, लेकिन अंत में दिल्ली ने इस तेज गेंदबाज को अपने साथ जोड़ने में सफलता पाई. बता दें कि मुकेश कुमार इंडिया-ए टीम में खेल चुके हैं.

मुकेश कुमार का आईपीएल और टीम इंडिया तक का सफर आसान नहीं रहा है. अपने पिता के टैक्सी व्यवसाय में मदद करने के लिए मुकेश कोलकाता चले गए थे. वहीं पर अपने पिता की मदद करने के साथ-साथ मैच भी खेलने लगे. यहां पर चार से पांच सौ रु तक मिल जाते थे.

T20I के लिए भारतीय टीम:
हार्दिक पांड्या (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (उपकप्तान), दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, उमरान मलिक, शिवम मावी, मुकेश कुमार।

-भारत एक्सप्रेस

Amit Kumar Jha

Recent Posts

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

6 minutes ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

23 minutes ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

39 minutes ago

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

53 minutes ago

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

1 hour ago