Jos Buttler and Kane Williamson
World Cup 2023: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का महाकुंभ गुरुवार यानी 5 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है. सीजन का पहला मुकाबला गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंग्लैड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. मैच को लेकर दोनों टीमें गुजरात पहुंच चुकी है. टीम इंडिया अपना पहला मैच 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगा.
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप का पहला मुकाबला जॉस बटलर की अगुवाई वाली इंग्लैंड और केन विलियम्सन की अगुवाई वाली न्यूजीलैंड के बीच होगा. न्यूजीलैंड की टीम दो दिन पहले ही पहुंच चुकी है. भारत का पहला मुकाबला चेन्नई में होगा. भारतीय टीम बिना वॉर्म अप मैच खेले चेन्नई पहुंच चुकी है.
जॉस बटलर (कप्तान), मोईन अली, गस ऐटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो, हेरी ब्रूक, सैम करन, लियम लिविंगस्टन, डेविड मलान, आदिल रशीद, जो रूट, बेन स्टोक्स, रीस टॉप्ली, डेविड विली, क्रिस वोक्स, मार्क वुड.
केन विलियमसन (कप्तान), ट्रेंट बोल्ट, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉन्वे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, टॉम लेथम, डेरिल मिशेल, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिचेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, विल यंग.
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप की शुरुआत 5 अक्टूबर से हो रही है लेकिन टीम इंडिया अपने अभियान का आगाज 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगी. अब हम आपको टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल बताएंगे कि कब-कब किस टीम से रोहित शर्मा ब्रिगेड की भिड़ंत होगी.
लीग मैच में भारत का पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगा. दूसरा मुकाबला 11 अक्टूबर को दिल्ली में अफगानिस्तान के खिलाफ होगा. 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में भारत का मुकाबला चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा. उसके बाद 19 अगस्त को पुणे में भारतीय टीम बांग्लादेश से भिड़ेगी. 22 अक्टूबर को धर्मशाला में भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा. वहीं 29 अक्टूबर को लखनऊ में भारत बनाम इंग्लैंड मैच खेला जाएगा. इसके अलावा 2 नवंबर को मुंबई में श्रीलंका, 5 नवंबर को कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका और 12 नवंबर को बेंगलुरु में नीदरलैंड के खिलाफ भारतीय टीम मैदान पर उतरेगी.
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, आर अश्विन, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव.
Best Bollywood Diwali Songs Playlist: दिवाली के त्योहार पर घर की सजावट और पकवानों के…
Diwali Special Trains: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे…
इस बार धनतेरस कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी पर 6 और 7 नवंबर को मनाई जा रही…
Ratna Singh Criminal Contempt: दिल्ली सरकार ने सीजेपी नेता रत्ना सिंह के खिलाफ सोशल मीडिया…
अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में 7 मुस्लिम उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर संसद में जगह…
Cristiano Ronaldo Retirement: 23 साल तक पुर्तगाल के लिए खेलने के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने…