खेल

ICC वनडे रैंकिंग में शुभमन गिल ने खत्म की बाबर आजम की बादशाहत, बने वनडे के नंबर वन बल्लेबाज, कोहली-तेंदुलकर की कर ली बराबरी

ICC One Day Ranking: लंबे वक्त से पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) और शुभमन गिल (Shubman Gill) के बीच वनडे रैंकिंग की रेस लगी हुई थी. अब आखिरकार भारतीय क्रिकेट के प्रिंस शुभमन गिल ने आईसीसी वनडे रैंकिंग (ICC One Day Ranking) में बाबर आजम को पछाड़ दिया है. आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग में शुभमन गिल वनडे क्रिकेट के नंबर वन बल्लेबाज बन गए हैं. शुभमन गिल की शानदार फ़ॉर्म औऱ बाबर आजम के फ्लॉप शो के चलते बाबर आजम को बड़ा झटका लगा है.

बता दें कि शुभमन गिल का करियर अभी बहुत छोटा है. इसके बावजूद उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से दुनियाभर में सभी को इंप्रेस किया है. इसी शानदार प्रदर्शन ने उन्हें वनडे का नंबर वन बल्लेबाज बना दिया है. बता दें कि गिल भारत के चौथे ऐसे बल्लेहबाज हैं जो कि आईसीसी वनडे रैंकिंग में टॉप पर पहुंचे हैं. गिल से पहले सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी इस मुकाम का हासिल कर चुके हैं.

यह भी पढ़ें-Glenn Maxwell Double Century: मैक्सवेल ने चेज करते हुए डबल सेंचुरी जड़कर रचा इतिहास, अफगानिस्तान के जबड़े से छीनी जीत

बाबर और शुभमन गिल के बीच वनडे की रैंकिंग को लेकर जंग एशिया कप 2023 से जारी है. वहीं वर्ल्ड कप में जहां एक तरफ टीम इंडिया को लगातार अहम मैचों में मजबूत शुरुआत देते दिखे, तो दूसरी ओर बाबर आजम हर मैच में फुस्स ही साबित हुए. नतीजा ये कि बाबर आजम को रेटिंग के मामले में नुकसान हुआ है और शुभमन गिल की रेटिंग में सुधार के चलते वो आईसीसी रैंकिंग में टॉप पर पहुंच गए हैं.

यह भी पढ़ें- AUS vs AFG: अद्भुत…अदम्य… मैक्सवेल की डबल सेंचुरी के तूफान में उड़ी अफगानिस्तान टीम, ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट से जीता मैच

विराट कोहली को भी हुआ है फायदा

बाबर आजम इस वनडे रैंकिंग में दूसरे स्थान पर हैं. बाबर गिल से रेटिंग के मामले में 6 अंक नीचे हैं. खास बात यह है कि विराट कोहली की वनडे रैंकिंग में भी सुधार हुआ है. विराट ने वर्ल्ड कप में बेहतरीन प्रदर्शन किया है, जिसके चलते वो वनडे रैंकिंग में चौथे स्थान पर आ गए हैं. कोहली ने इस वर्ल्ड कप में 543 रन बनाए हैं और वो सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

प्यार, वादा फिर दे दी मौत; लिव इन पार्टनर ने गला दबाकर नदी में फेका

Bhind Snehlata Murder Case: मध्य प्रदेश के भिंड में बिहार की नर्सिंग छात्रा स्नेहलता के…

9 minutes ago

खेल-खेल में उड़े जवान के होश! छोटी खिलाड़ी ने लगातार धोया तो साथी जवान ने कर दिया ये बड़ा कांड; देखें VIDEO

Army Soldier Girl Game: स्टोन-पेपर-सिजर के मुकाबले में छोटी बच्ची ने आर्मी जवान को बार-बार…

10 minutes ago

रूस में हिंदी नाटक चांदनी रातें का हुआ मंचन, Bharat Express रहा मीडिया पार्टनर, रूसी दर्शकों का मिला भरपूर प्यार

Chandni Raatein Play: रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में हिंदी नाटक 'चांदनी रातें' का मंचन किया…

30 minutes ago

प्रदर्शन का हक या रोजी-रोटी? कनॉट प्लेस मार्च पर सुप्रीम कोर्ट की दो टूक- सब आपस में जुड़े हैं

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में CJP के ‘लहरा दो…

38 minutes ago

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों की मौज! मोदी सरकार ने किया एडहॉक बोनस का ऐलान, मिलेंगे 6,908 रुपये

दिवाली से पहले केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए पात्र केंद्रीय कर्मचारियों को…

53 minutes ago