दुनिया

Israel Hamas War: लड़ाई में कम पड़ने लगे हथियार, इजरायली तोपों के गोले खत्म हो रहे, हमास के लिए हथियार बनाने वाला कमांडर ढेर

Israel Hamas gaza War update: पश्चिमी एशिया में छिड़ी इजरायल और हमास की जंग का आज 33वां दिन है. अब तक इस जंग में दोनों ओर के हजारों लोग मारे जा चुके हैं, वहीं हजारों घर-मकान एवं अन्‍य इंफ़्रास्ट्रक्चर तबाह हो गए हैं. जंग में भारी मात्रा में हथियारों का इस्‍तेमाल हुआ है. इससे इजरायली डिफेंस फोर्सेस (IDF) के पास हथियारों की कमी पड़ गई है. वहीं, दूसरी ओर IDF ने हमास के लिए हथियार बनाने वाले कमांडर मुहसिन अबू जिना को मार गिराया है.

टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के अनुसार, गाजा में हमास के आतंकी ठिकानों को ध्‍वस्‍त करने के लिए इजरायली डिफेंस फोर्सेस (IDF) द्वारा तोपों का उपयोग ज्यादा किया जा रहा है. चूंकि गाजा शहरी और घनी आबादी वाला इलाका है, तो इजरायल अगर वहां सीधे आर्मी को डिप्लॉय करता है तो हमास से युद्ध में आम लोगों की ज्यादा मौतें होंगी. इसी बात को ध्‍यान में रखते हुए अब तक तोपों का ज्यादा इस्तेमाल हुआ है…ऐसे में इजरायल के पास तोपों के गोलों की कमी पड़ गई है.

इजरायल को तोप के गोले देने की स्थिति में नहीं अमेरिका?

इजरायल को तोप के गोले अमेरिका से मिलते हैं, और कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह बात सामने आई है कि अमेरिका रोज 500 गोले ही बना सकता है; इतना मुश्किल प्रोडक्शन होने की वजह से इजरायल के पास हथियारों की कमी का संकट इजरायल के लिए कतईं ठीक नहीं होगा. इजरायल को अब हमास के अलावा कई इस्‍लामिक कट्टरपंथी गुटों से लोहा लेना पड़ रहा है, जिनका मुकाबला तोप-रॉकेट या लड़ाकू विमानों से दागे जाने वाले हल्‍के बमों से किया जाना है.

यह भी पढ़िए: गाजा पर परमाणु हमला करने के बयान से खफा रूस ने उठाई इजरायल पर उंगली, पूछा- परमाणु बम छिपा रखे हैं क्या?

अमेरिका ने कर रखा है इजरायल में हथियारों का स्‍टॉक

रूस और यूक्रेन की जंग के वक्‍त यह बात सामने आई थी कि अमेरिका का इजरायल में हथियारों का बड़ा स्‍टॉक है. जनवरी 2023 में यानी 10 महीने पहले अमेरिका ने इजरायल स्थित अपने हथियारों के खजाने से 155mm के करीब 3 लाख तोप के गोले यूक्रेन भेजने का फैसला किया, जिससे इजरायल में रखा स्टॉक खाली होने लगा. तब इजरायल ने इसी साल अगस्त में अल्बिट सिस्टम नाम की कंपनी को 155mm के 10 लाख गोलों का ऑर्डर दिया, मगर इजरायल अब चूंकि खुद युद्ध लड़ रहा है..और उसे जल्‍द से जल्‍द तोप के गोले चाहिए. और, 10 लाख गोलों के ऑर्डर की सप्लाई 2024 से पहले होना मुश्किल है.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, हाई पावर्ड कमेटी को एक महीने में रिपोर्ट देने का आदेश

Supreme Court Jantar Mantar Police Action: दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस…

4 minutes ago

दिल्ली दंगा साजिश केस: शरजील इमाम ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, हाई कोर्ट से नहीं मिली थी जमानत

दिल्ली दंगा 2020 की साजिश के आरोपी शरजील इमाम ने दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले…

22 minutes ago

दिवाली-छठ पर घर जाना हुआ आसान, रेलवे ने चलाईं 5 नई पूजा स्पेशल ट्रेनें

Diwali Special Trains: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे…

1 hour ago