ICC Women World Cup 2025: भारतीय टीम ने महिला विश्व कप 2025 का खिताब जीत लिया है. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने अपना पहला आईसीसी खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है. 2005 और 2017 में इतिहास रचने से चूकी भारतीय टीम डीवाई पाटिल स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में नहीं चूकी और 52 रन से जीत दर्ज कर महिला वनडे क्रिकेट की नई विश्व चैंपियन बन गई.
यह टीम (india vs south africa women) की किसी भी फॉर्मेट में पहली आईसीसी ट्रॉफी है. भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपने इस ऐतिहासिक जीत से देशवासियों का दिल जीत लिया है। टीम की इस उपलब्धि पर हर कोई उन्हें बधाई दे रहा है।
यह पहली बार है जब भारतीय टीम ने महिला विश्व कप जीता है. इसका देश को 47 साल से इंतजार था. क्योंकि, विमेंस वनडे वर्ल्ड कप की शुरुआत 1973 में हुई थी, लेकिन भारत ने पहली बार 1978 में डायना एडल्जी की कप्तानी में इस टूर्नामेंट में हिस्सा लिया. तब से लेकर अब तक भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं.
भारत के दिए 299 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका के लिए कप्तान और सलामी बल्लेबाज लौरा वौल्वार्ड्ट ने शतक लगाया. सेमीफाइनल में 169 रन की पारी खेलने वाली दक्षिण अफ्रीकी कप्तान ने 98 गेंद पर 11 चौके और 1 छक्के की मदद से 101 रन की पारी खेली. वह सातवें बल्लेबाज के रूप में आउट हुईं.
वौल्वार्ड्ट अकेले दम टीम के लिए एक योद्धा के रूप में लड़ी लेकिन दूसरे बल्लेबाजों का सहयोग न मिलने की वजह से मैच का परिणाम वह टीम के पक्ष में नहीं मोड़ सकीं. उन्हें दीप्ति शर्मा ने आउट किया. इसके अलावा एनेरी डर्कसेन ने 35, सुन लूस ने 25 और तंजिम ब्रिट्स ने 23 रन बनाए. दक्षिण अफ्रीका 45.3 ओवर में 46 रन पर सिमट गई और 52 रन से मैच हार गई. दक्षिण अफ्रीका पहली बार फाइनल में पहुंची थी.
भारत के लिए दीप्ति शर्मा ने यादगार गेंदबाजी की. दाएं हाथ की इस स्पिनर ने 9.3 ओवर में 39 रन देकर 5 विकेट लिए. शेफाली वर्मा ने 2 और एन. चरणी ने 1 विकेट लिए.
ये भी पढ़ें: साबास टीम इंडिया! बेटियों ने वनडे वर्ल्ड कप किया अपने नाम; लड़कों ने तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का किला
टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 7 विकेट पर 298 रन बनाए थे. शेफाली वर्मा 78 गेंद पर 7 चौके और 2 छक्के की मदद से 87 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहीं. शेफाली ने मंधाना 45 के साथ पहले विकेट के लिए 104 रन की साझेदारी की. इसके अलावा दीप्ति शर्मा ने 58 गेंद पर 58, ऋचा घोष ने 24 गेंद पर 34, जेमिमा रोड्रिग्स ने 24, और हरमनप्रीत कौर ने 20 रन की पारी खेली.
Nana Patekar Tirangaa and Krantiveer iconic roles: नाना पाटेकर की 'तिरंगा' और 'क्रांतिवीर' ने 90…
Anupriya Nagar Sunil Lodhi Namo Book Fest Kashi: काशी के नमो बुक फेस्ट में पहली…
Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…
Allahabad High Court Ayushman Bharat hospital cancellation: ब्लड कैंसर पीड़ित 2 माह के बच्चे के…
Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…
OPPOSITION MEETS PRESIDENT ON VOTE THEFT: विपक्षी गठबंधन INDIA के शीर्ष 10 नेताओं के एक…