-भारत एक्सप्रेस
Photo courtesy- Twitter
FIFA World Cup 2022: फीफा वर्ल्ड कप अब अपने लास्ट स्टेज की ओर है. इसकी शुरुआत आज यानी 2 दिसंबर को ग्रुप स्टेज के मुकाबले खत्म होने के साथ हो जाएगी. शुक्रवार को 4 मुकाबले खेले जाएंगे जिसमें ग्रुप-जी और ग्रुप-एच की टीमें एक्शन में होंगी. कतर में खेले जा रहे फुटबॉल के इस महाकुंभ में ग्रुप स्टेज के मुकाबलों का अंत होने जा रहा है, और अब फीफा अपने राउंड ऑफ-16 स्टेज के दौर की ओर बढ़ेगा. टूर्नामेंट में 32 टीमों ने भाग लिया था जिन्हें आठ ग्रुप में बांटा गया था – ग्रुप ए से एच. हर ग्रुप से टॉप-2 टीमें फीफा विश्व कप 2022 राउंड ऑफ़ 16 के लिए क्वालीफाई करेगी.
आज होंगे ग्रुप स्टेज के आखिरी चार मुकाबले
घाना vs उरुग्वे
पुर्तगाल vs कोरिया रिपब्लिक
सर्बिया vs स्विटजरलैंड
ब्राजील vs कैमरून
घाना बनाम उरुग्वे और पुर्तगाल बनाम कोरिया रिपब्लिक मैच भारतीय समय अनुसार रात 8.30 बजे खेला जाएगा. ब्राजील VS कैमरून और सर्बिया vs स्विट्जरलैंड के मुकाबले देर रात साढ़े 12 बजे से शुरू होंगे.
ये भी पढ़ें: PAK VS ENG: इंग्लिश बल्लेबाजों की तूफानी बल्लेबाजी देख, पाकिस्तानी महिला ने किया कातिलाना डांस … VIDEO वायरल
ग्रुप स्टेज के रोमांच का आज आखिरी दिन
फीफा वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज का आज आखिरी दिन है. लेकिन बड़ा सवाल ये है कि इन दो टीमों के साथ आगे बढ़ने वाली बाकी की दो टीमें और कौन सी होंगी. दरअसल, पुर्तगाल और ब्राजील की टीमें मैदान में होंगी. लेकिन, ये दोनों तो पहले से ही राउंड ऑफ 16 के लिए क्वालिफाई कर चुकी है. ऐसे में बाकी बची 6 टीमों के पास आखिरी मौका होगा. हालांकि इसमे कुछ ऐसे भी समीकरण है जिसमें टीम को अपनी जीत के साथ-साथ अन्य टीमों की हार की जरूरत भी है.
FIFA WC ग्रुप स्टेज का सबसे बड़ा उलटफेर
फीफा वर्ल्ड कप 2022 के ग्रुप राउंड के मुकाबले लगभग खत्म हो गए हैं. अब तक कई बड़े उलटफेर देखने को मिले हैं. लेकिन सबसे बड़ा उलटफेर जर्मनी के ग्रुप स्टेज से बाहर होने पर हुआ. ग्रुप ई के मैच में जापान ने बड़ा उलटफेर करते हुए न केवल स्पेन को 2-1 से हराया. बल्कि इस जीत के साथ ही जर्मनी को भी टूर्नामेंट से बाहर कर दिया. इसके साथ ही जापान ने 20 साल बाद टूर्नामेंट के नॉक आउट में अपनी जगह पक्की की. दरअसल, जापान ने स्पेन को हराकर दुनिया को चौका दिया. जापान से हार के बावजूद स्पेन भी नॉकआउट में पहुंच गया. जर्मनी और स्पेन के बराबर अंक थे. लेकिन गोलों के बेहतर अंतर का फायदा स्पेन को मिला.
-भारत एक्सप्रेस
US Midterm Elections 2026: डेमोक्रेट्स ने चुनाव के दौरान आम लोगों की जेब से जुड़े…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के मुख्य सचिव को राहत देते हुए हाई कोर्ट…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान की याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट से 16 नवंबर…
PoK Protest: PoK के रावलकोट में पाकिस्तानी सेना की कार्रवाई के बीच 3 लोगों की…
Meghalaya Cricket Association: मेघालय क्रिकेट एसोसिएशन के विवाद ने रणजी ट्रॉफी टीम को भी प्रभावित…
काशी के अंतिम शासक डॉ. विभूति नारायण सिंह ऐसे राजा थे, जिन्होंने राजगद्दी से ज्यादा…