यूटिलिटी

PM KISAN SAMMAN: पीएम किसान योजना की 13वीं किस्त का इंतजार खत्म! जानिए किस तारीख आएगा आपके अकाउंट में पैसा

PM KISAN YOJANA: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM KISAN SAMMAN YOJANA) जिसका हर किसान को इंतजार रेहता है. तो अब आपका इंतजार खत्म होने वाला है. पीएम किसान योजना की 13वीं किस्त आपके खाते में जल्द आ सकती हैं. पीएम आपको नए साल का यह तोहफा दे सकते हैं. नए साल 2023 के साथ सरकार भी किसान को 13वीं किस्त का तोहफा देने की पूरी तैयारी में है. अनुमान है कि जनवरी 2023 के पहले हफ्ते में 2000रु की 13वीं किस्त किसानों के खाते में भेजी जा सकती है.

बता दें कि 1 जनवरी 2022 को भी पीएम किसान सम्मान योजना की 10वीं किस्त किसानों के खाते में पीएम द्वारा भेजी गयी थी. आप भी 13वीं किस्त का बेसब्री इंतजार कर रहे हैं तो आपका इंतजार खत्म होने वाला हैं. हालांकि इस बारे में सरकार की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. अगर आपने अभी तक KYC नहीं कराया है तो तुरंत पीएम किसान योजना की वेबसाइट पर E-KYC करा लें. आप केवाईसी अपडेट नहीं करेंगे तो आपके खाते में 13वीं किस्त नहीं आएगी.

यह भी पढ़ें- New Rules: ATM से पैसा निकालने से लेकर ट्रेन की टाइमिंग तक…साल के आखिरी महीने में हुए ये 6 बड़े बदलाव!

जानिए E-KYC करने का तरीका

पहले पीएम किसान की वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाना होगा.
E-KYC का ऑप्शन पर क्लिक करना है.
अब आपको अपना आधार नंबर एंटर करना है.
अब आप इमेज कोड एंटर करके, सर्ट बटन पर क्लिक करे.
अपना मोबाइल नंबर एंटर करे और ओटीपी फिल करना है.
अब आपका ईकेवाईसी का प्रोसेस पूरा हो जाएगा.
अगर प्रोसेस ठीक से नहीं हुआ होगा तो इनवैलिड लिखा हुआ आएगा.

जानिए रजिस्ट्रेशन करने का तरीका 

आपको PM Kisan की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है.अब आप Farmers Corner पर जाइए.
अब आप ‘New Farmer Registration’ के विकल्प पर क्लिक कीजिए.
इसके बाद आपना आधार नंबर डाले.
अब आप इमेज कोड डालकर, अपने राज्य का चयन करे और फिर प्रोसेस को आगे बढ़ाएं.
इस फॉर्म में अपनी पूरी पर्सनल जानकारी भरें.
साथ ही बैंक अकाउंट और खेत से जुड़ी जानकारी भी भरनी होगी.
इसके बाद आप फॉर्म सबमिट करे.

जानिए क्या है PM KISAN YOJANA?

आपको बता दें पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) में सभी छोटे मझोले किसानों के परिवारों को 6,000 रु सलाना का लाभ प्रदान किया जाता है, जो की दो-दो हजार की तीन समान किस्तों में किसान के खाते में ट्रांसफर किया जाता है. अभी तक छोटे मझोले किसानों के परिवारों को इस योजना के तहत, दो-दो हजार रुपये की 12 किस्तें खाते में ट्रांसफर कि जा चुकी है.

Satwik Sharma

Share
Published by
Satwik Sharma

Recent Posts

गुजरात दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह, रूपल में रखेंगे 81 फुट ऊंची भव्य शिव प्रतिमा की आधारशिला

Amit Shah Gujarat Visit: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शुक्रवार को गुजरात में…

8 minutes ago

अगले 12 घंटे, 13 राज्य…मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव! 65 की स्पीड से तूफान का खौफनाक अलर्ट

IMD Weather Alert Today: बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव और चक्रवाती परिसंचरण के चलते…

19 minutes ago

दिल्ली में आज फिर से बबाल! CJP के तिरंगा मार्च से थम जाएगी रफ्तार, ट्रैफिक पुलिस का अलर्ट देखा क्या?

दिल्ली के कनॉट प्लेस में 16 अक्टूबर को CJP के विरोध प्रदर्शन और तिरंगा मार्च…

32 minutes ago

नवरात्र के छठे दिन शोभन योग का अद्भुत संयोग! जानें मां कात्यायनी की पूजा विधि समेत आज का पूरा पंचांग

आज 16 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को शारदीय नवरात्र की षष्ठी तिथि पर मां कात्यायनी की…

1 hour ago

नवरात्र के छठे दिन 4 राशियों के ग्रहों में बड़ा बदलाव: वृषभ राशि को लाभ तो वृश्चिक-मकर रहें सावधान

16 अक्टूबर 2026 को शोभन योग और मां कात्यायनी की आराधना के बीच सभी 12…

1 hour ago