खेल

Ben Stokes ने 9 महीने बाद की गेंदबाजी, पहली ही गेंद पर रोहित शर्मा को किया बोल्ड

India vs England 5th Test: धर्मशाला में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे आखिरी टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम दूसरे दिन विकेट के लिए तरस गए. टीम की खराब हालत देखते हुए लंच ब्रेक के बाद कप्तान बेन स्टोक्स ने गेंद थामी और पहली ही गेंद पर भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा को बोल्ड कर दिया. बेन स्टोक्स घुटने की चोट से उबरने के बाद 9 महीने बाद गेंदबाजी. रोहित शर्मा शतकीय पारी खेलकर आउट हुए. उन्होंने 162 गेंदों में 3 छक्के और 13 चौके की मदद से 103 रनों की पारी खेलकर आउट हुए.

बेन स्टोक्स ने पहली गेंद पर दिलाई सफलता

धर्मशाला में दूसरे दिन का खेल शुरू होने के बाद पहले सेशन में इंग्लैंड के गेंदबाज विकेट के लिए काफी संघर्ष किया लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली. दूसरे सेशन में कप्तान बेन स्टोक्स गेंदबाजी करने आए और अपनी पहली ही गेंद पर उन्होंने टीम को सफलता दिला दी. इसके बाद अगले ही ओवर में टीम इंडिया को एक और झटका लगा. जेम्स एंडरसन ने शुभमन गिल को पवेलियन का रास्ता दिखाया. एंडरसन ने गिल को छठी दफा आउट किया. दोनों सेट बल्लेबाज दो ओवर के भीतर आउट हो गए.

9 महीने बाद स्टोक्स ने की गेंदबाजी

धर्मशाला में लंच ब्रेक के बाद खेल शुरू होने से थोड़ी देर पहले कप्तान बेन स्टोक्स वॉर्म अप करते दिखे. तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने गेंदबाजी की शुरुआत की. उनके ओवर में शुभमन गिल ने दो चौके जड़ दिए. उस ओवर में कुल 11 रन बने. इसके बाद बेन स्टोक्स अगला ओवर लेकर आए और पहली ही गेंद पर इंग्लैंड को सफलता दिला दी. 62वें ओवर में 275 रन के स्कोर पर भारत का दूसरा विकेट रोहित शर्मा (103) के रूप में गिरा.

रोहित शर्मा को ऐसे किया बोल्ड

बेन स्टोक्स ने रोहित शर्मा को गुड लेंथ पर गेंद फेंकी. गेंद गिरने के बाद हल्की सी बाहर की ओर निकली, जिसे रोहित ने बीट कर दिया और गेंद सीधे जाकर ऑफ स्टंप पर लगी. बेन स्टोक्स ने इस विकेट को कुछ खास अंदाज में नहीं सेलीब्रेट किया. उस समय कमेंट्री कर रहे संजय मांजरेकर ने उस गेंद पर जादुई गेंद कहा. बता दें कि बेन स्टोक्स ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद अपने घुटने की सर्जरी करवाई थी. पिछले साल न्यूजीलैंड दौरे के दौरान उन्हें घुटने में इंजरी हो गई थी.

वर्ल्ड कप के बाद कराई थी सर्जरी

इंजरी के बाद इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में स्टोक्स सीएकके के लिए कुछ मैचों में खेलते हुए दिखे. इसके बाद उसी साल जून महीने में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट में गेंदबाजी की थी. इसके बाद से वह 9 महीने गेंदबाजी नहीं की. भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे टेस्ट सीरीज के शुरूआती चार मैच में उन्होंने गेंदबाजी नहीं की. रांची टेस्ट से पहले उन्होंने गेंदबाजी की बात कही थी. अब धर्मशाला टेस्ट मैच के दूसरे दिन उन्होंने गेंदबाजी की.

ये भी पढ़ें- India vs England 5th Test: रोहित शर्मा और शुभमन गिल के शतक से मजबूत स्थिति में टीम इंडिया, लंच ब्रेक तक भारत 46 रन से आगे

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

चक्रवात ‘अर्नब’ का मचेगा तांडव: 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…

11 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का बड़ा फैसला: 4 हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, 9 नए जजों की भी होगी नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…

52 minutes ago

Microsoft Layoff Alert: AI के दौर में 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, जानें क्या है कंपनी की योजना

Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…

1 hour ago

कार्तिक मास का आरंभ: आज दोपहर बाद बन रहे हैं ये 2 शक्तिशाली योग, जानें पूरा पंचांग

27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…

2 hours ago

सिर्फ 10,000 स्टेप्स चलना काफी नहीं! फिट रहने के लिए अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें

Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…

2 hours ago