देश

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, मानव तस्करी नेटवर्क का किया भंडाफोड़, कई राज्यों में की छापेमारी

सीबीआई ने देश भर में चल रहे बड़े मानव तस्करी नेटवर्कों का भंडाफोड़ किया है, जो विदेश में आकर्षक नौकरी दिलाने का वादा कर भोले-भाले युवाओं को निशाना बनाता है. इस तरह के तस्कर एक संगठित नेटवर्क के रूप में काम कर रहे हैं और सोशल मीडिया चैनलों व अपने स्थानीय संपर्कों/एजेंटों के माध्यम से भारतीय नागरिकों को रूस में उच्च वेतन वाली नौकरियों का झांसा दे रहे हैं.

नौकरी का झांसा देकर विदेश भेजा गया

सीबीआई के अनुसार तस्करी करके विदेश ले जाए गए भारतीय नागरिकों को लड़ाकू भूमिकाओं में प्रशिक्षित किया गया. उन्हें उनकी इच्छा के विरुद्ध रुस(रूस-यूक्रेन युद्ध क्षेत्र) में अग्रिम ठिकानों पर तैनात किया गया, जिससे उनका जीवन गंभीर खतरे में पड़ गया. इसके साथ ही यह पता चला है कि युद्ध क्षेत्र में कुछ पीड़ित गंभीर रूप से घायल भी हुए थे.

देशभर में की छापेमारी

इस मामले को लेकर सीबीआई ने निजी वीज़ा कंसल्टेंसी फर्मों और उससे जुड़े एजेंटों और अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए छापेमारी की. इन एजेंटों का मानव तस्करी नेटवर्क, देश भर के कई राज्यों में फैला हुआ है.

यह भी पढ़ें- कथावाचक जया किशोरी से लेकर लोकगायिका मैथिली ठाकुर समेत इन युवा हस्तियों को मिला नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड

सीबीआई, कई शहरों जैसे दिल्ली, तिरुवनंतपुरम, मुंबई, अंबाला, चंडीगढ़, मदुरै एवं चेन्नई में लगभग 13 स्थानों पर एक साथ सर्च ऑपरेशन को बीती देर रात तक अंजाम दिया गया.

मानव तस्करी के 35 मामले सामने आए

छापेमारी में अब तक 50 लाख रुपये से अधिक की नकद धनराशि, आपत्तिजनक दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड जैसे लैपटॉप, मोबाइल, डेस्कटॉप, सीसीटीवी फुटेज जब्त किए गए हैं. विभिन्न स्थानों से कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया गया है. अब तक पीड़ितों को विदेश भेजे जाने के लगभग 35 मामले सामने आए हैं. CBI ने लोगों से अपील की है कि वे संदिग्ध भर्ती एजेंसियों और एजेंटों द्वारा विदेशों में नौकरियों के झूठे वादों के झांसे में न आएं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

फ्रांस में Gen-Z का कोहराम, 21 सितंबर की छोटी सी चिंगारी से सुलगा पूरा देश, जानें क्यों हो रहा है प्रदर्शन?

फ्रांस में युवा सड़कों पर उतर आए हैं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग…

1 minute ago

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

28 minutes ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

30 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

1 hour ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

2 hours ago