Bharat Express DD Free Dish

कप्तान बनते ही Shubhman Gill ने तोड़ा ICC का नियम, क्रिकेटर पर लगेगा भारी जुर्माना?

Shubhman Gill: लीड्स टेस्ट के पहले ही दिन गिल ने शतक जड़कर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा, लेकिन इसी मैच के दौरान गिल ने अनजाने में ICC के एक नियम का उल्लंघन कर दिया, जिसकी वजह से उन पर जुर्माना लग सकता है.

shubman gill

इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में खेले गए हैडिंग्ले टेस्ट में Shubhman Gill ने कप्तान के तौर पर शानदार शुरुआत की.

लीड्स टेस्ट के पहले ही दिन गिल ने शतक जड़कर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा, लेकिन इसी मैच के दौरान गिल ने अनजाने में ICC के एक नियम का उल्लंघन कर दिया, जिसकी वजह से उन पर जुर्माना लग सकता है.

नए कप्तान Shubhman Gill ने तोड़ा ICC नियम

शुबमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ हैडिंग्ले टेस्ट में कप्तानी के पहले ही दिन काली मोज़े पहनकर ICC के नए कपड़ों के नियम-धारा 19.45 का उल्लंघन कर दिया.

इस नियम के तहत टेस्ट मैचों में खिलाड़ियों को सफेद, क्रीम या हल्के ग्रे मोजे ही पहनने की मंजूरी है.

गिल पर लग सकता है बड़ा जुर्माना

इस उल्लंघन को ICC का Level 1 ऑफ़ेंस माना जा रहा है. इसके तहत गिल को उनकी मैच फीस का 10–20% तक जुर्माना हो सकता है और उस पर डिमेरिट प्वाइंट भी लग सकता है. यह निर्णय मैच रेफ़री Richie Richardson द्वारा लिया जाएगा.

क्या जानबूझकर तोड़ा गया नियम?

ICC के नियमों में यह स्पष्ट है कि अगर खिलाड़ी जानबूझकर नियम तोड़ता है, तो सख्त कार्रवाई होती है.

वहीं अगर यह गलती या सुविधात्मक कारणों से हुआ हो (जैसे सफेद मोजे गीले होने पर), तो रेफरी माफी दे सकते हैं, और शायद सिर्फ चेतावनी भी दे सकते हैं.

मैच के रैफरी के हाथ में है फैसला

शुबमन गिल ने कप्तान के रूप में हैडिंग्ले टेस्ट के पहले दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए 127 रनों की century लगाई और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया.

काले मोज़ों की वजह से गिल को ICC की नजरों में आना पड़ा. अब देखना होगा कि क्या यह मामूली गलती साबित होती है या ICC उनसे जुर्माना वसूलेगा. अब इस मामले पर आखिरी फैसला मैच के रैफरी रिची रिचर्डसन लेंगे.

अगर क्रिकेटर पर जुर्माना हुआ, तो यह उनके प्रदर्शन पर कहीं असर नहीं डालेगा, लेकिन यह घटना दिखाती है कि ICC नियमों का पालन हर हाल में करना कितना जरूरी है.

ये भी पढ़ें- International Yoga Day 2025: योग से पहले या बाद में चाय-कॉफी कब पिएं? जानें सही समय

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read