खेल

Ind Vs Aus 1st Test: तीसरे ही दिन कंगारू टीम की पारी और 132 रनों से हार, जडेजा-अश्विन के आगे ऑस्ट्रेलिया ने टेके घुटने

Ind Vs Aus 1st Test Day 3: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नागपुर में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन ही कंगारू टीम ने घुटने टेक दिए. ऑस्ट्रेलिया को नागपुर टेस्ट में पारी और 132 रनों की करारी हार मिली है. ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम दूसरी पारी में महज 91 रनों पर सिमट गई. एक समय ऑस्ट्रेलिया की आधी से अधिक टीम 64 रनों के मामूली स्कोर पर पवेलियन लौट चुकी थी. आर. अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में 5 विकेट झटके. वहीं जडेजा-शमी ने दो-दो विकेट झटके, जबकि एक विकेट अक्षर पटेल के खाते में गया. भारत ने अपनी पहली पारी में 400 रनों का स्कोर खड़ा किया था और ऑस्ट्रेलिया पर 223 रनों की बढ़त बना ली थी.

जडेजा ने बनाए 70 रन

इसके पहले, आज तीसरे दिन का खेल शुरू होने पर भारत को रवींद्र जडेजा के रूप में पहला झटका लगा. जडेजा कल के ही स्कोर 70 रन पर टॉड मर्फी को अपना विकेट गंवा बैठे. लेकिन मोहम्मद ने आने के साथ ही अक्षर के साथ मिलकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया. अक्षर और शमी ने नौवें विकेट के लिये 52 रन की साझेदारी की. शमी को नाथन लियोन की गेंद पर स्कॉट बोलैंड ने छह के स्कोर पर जीवनदान दिया था. इसके बाद शमी ने ऑस्ट्रेलिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज मर्फी को तीन छक्के लगाये.उन्होंने पहले मिडविकेट पर स्लॉग स्वीप खेला, इसके बाद लांग आफ में स्ट्रेट ड्राइव लगाया और फिर लॉन्ग ऑन पर छक्का जड़ा.

ये भी पढ़ें: IND VS AUS: जडेजा-अक्षर नाबाद लौटे, दूसरे दिन का खेल खत्म, नागपुर टेस्ट में बैकफुट पर ऑस्ट्रेलिया

अक्षर-शमी ने टीम को 400 के स्कोर तक पहुंचाया

उनकी आक्रामक पारी के दम पर 50 रन की साझेदारी महज 65 मिनट में बन गई. वहीं अक्षर पटेल ने शमी को ही ज्यादा स्ट्राइक लेने दी. हालांकि, शमी चौथा छक्का लगाने के प्रयास में अपना विकेट गंवा बैठे. इसके बाद पटेल ने मर्फी को अपनी पारी का पहला छक्का लगाया. ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने पटेल को बोल्ड करके भारतीय पारी का अंत किया. अक्षर पटेल के 84 और मोहम्मद शमी के 37 रन की मदद से भारत ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन पहली पारी में 400 रन बनाकर 223 रन की बढत ले ली.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में कथित आरोपी आशीष मिश्रा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, दीपावली पर घर जाने की अनुमति

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा को दीपावली पर…

11 minutes ago

फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को बड़ी राहत, E85 के साथ अब E100 एथेनॉल पर चलने वाली गाड़ियों को भी मंजूरी

केंद्र सरकार ने फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को लेकर बड़ा फैसला लिया है. अब E85 के साथ…

1 hour ago

SIR विवाद पर डैमेज कंट्रोल, वीडियो से सफाई, सोशल मीडिया पर जवाब; चुनाव आयोग ने बदले 5 बड़े फैसले

SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग सोशल मीडिया पर सक्रिय होकर वायरल दावों का जवाब…

1 hour ago

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह यूपी भाजपा की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में होंगे शामिल, चुनाव अभियान को मिलेगी गति

2027 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा अपनी तैयारियों को तेज करने जा…

2 hours ago

सिगरेट-शराब पर टैक्स से लेकर बार रूम तक! जानिए महिला वकीलों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या-क्या कहा?

Supreme Court: देश भर की अदालतों में महिला वकीलों के लिए लेडीज बार रूम, साफ…

3 hours ago