देश

Lalu Yadav Return India: किडनी ट्रांसप्लांट के बाद लालू यादव सिंगापुर से भारत के लिए हुए रवाना, बेटी रोहिणी ने भावुक होकर कहीं ये बातें

Lalu Yadav Return India: RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव सिंगापुर से दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं. उन्होंने दिल्ली के लिए फ्लाइट पकड़ ली है. इसकी जानकारी उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने दी है, लालू यादव का सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट हुआ है उनकी बेटी ने उन्हें किडनी दी है. सिंगापुर एयरपोर्ट पर उनकी बेटी और उनके परिवार के सदस्य उन्हें विदा करने के लिए पहुंचे थे इस दौरान लालू यादव व्हील चेयर पर नजर आए. खबरों के मुताबिक, लालू यादव अब ऑपरेशन के बाद स्वस्थ हैं और वह वापस अपने देश वापस लौट रहे हैं.

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने बताया कि उनके पिता ने वापसी की फ्लाइट पकड़ ली है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि “करबद्ध निवेदन है आप सबसे, बस इतनी विनती स्वीकार करें. एक बिटिया के तप को ना जाने देना व्यर्थ कभी. मेरे पापा की सेहत का ख्याल रखना आप लोग सभी”. रोहिणी ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा- दुआ का रंग नही होता, मगर ये रंग ले आती है. मन का विश्वास न टूटे हमारा यहीं आस है आप लोगों से हमारा. उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें लालू व्हील चेयर पर हाथ जोड़कर विदा ले रहे हैं.

‘पापा को इंफेक्शन से बचाना होगा’

रोहिणी आचार्य ने शनिवार की सुबह कई ट्वीट किए. पहले ट्वीट में उन्होंने लिखा कि “जान भी कम है उनके चरणों में, ईश्वर से भी ऊंचा दर्जा है, पापा का इस दुनिया में.” उन्होंने एक और ट्वीट कर लिखा कि “आप सबसे एक जरूरी बात कहनी है यह जरूरी बात हम सभी के नेता आदरणीय लालू जी के स्वास्थ्य को लेकर है. चिकित्सकों ने कहा है कि पापा को इंफेक्शन से बचाना होगा. ज्यादा लोगों से मिलने को लेकर चिकित्सकों ने मना किया है.”

उनकी बेटी के मुताबिक, डॉक्टरों ने कहा है कि यदि किसी से मिलना भी है तो सबको मास्क पहन कर मिलना है. पापा भी जब किसी से मिले तो मास्क पहन लें. ऐसा डॉक्टरों ने सलाह दी है. पापा के प्रति आप सभी का प्यार असीम है. मैं अपनी तरफ से आप सभी से यह कहना चाहती हूं की भारत पहुंचने के बाद पापा से जब भी आप सभी मिलें तो, मिलते समय सावधानी बरतें. सभी मिलने के समय मास्क लगाएं और उनके स्वास्थ्य का ख्याल रखने में हमारी मदद करें.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

22 minutes ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

24 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

1 hour ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

2 hours ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

2 hours ago